PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के निगम कमिश्नर का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक के करीबियों की दुकानें की सील,

jalandhar municipal corporation buiding branch sealed illegal shops pratap bagh jagrata chowk mandi road PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : नगर निगम में नए कमिश्नर IAS अभिजीत कपलिश के आने के बाद बिल्डिंग ब्रांच फिर से एक बार सक्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है / नगर निगम ने ऐसे में निगम कमिश्नर के आदेशों पर बड़ी करवाई करते हुए रात के अँधेरे में प्रताप बाग, जगराता चौक और मंडी रोड पर दुकानों की अवैध उसारी पर इन्हें सील कर दिया है /

प्रताप बाग में जिन दो दुकानों को सील किया गया है / उन्हें पहले भी सील किया गया था / शॉप कम ऑफिस कॉम्प्लेक्स में दुकानों को दुकानदारों ने अपनी मर्जी से मॉडिफाई कर दिया था / इन पर पहले भी निगम की टीम ने कार्रवाई की थी और इन्हें सील किया था, लेकिन दीवाली के सीजन के आसपास दुकानों ने मालिकों ने सील तोड़ कर दुकानों को खोल दिया था / अब एक बार फिर से निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने दुकानों को सील कर दिया है /

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने देर रात मंडी रोड पर भी एक फैक्ट्री और जगराता चौक के पार चार दुकानों को सील किया है / इन दुकानों और फैक्ट्री में भी बिना कोई नक्शा पास करवाए कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था / नगर निगम के मौके पर गए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं और प्रापर्टीज को सील किया गया है / इनसे उसारी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं / यदि यह दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाए तो डिमोलिशन की कार्रवाई भी इन पर हो सकती है /

Latest News