Jalandhar new Municipal Corporation Commissioner Karnesh Sharma takes over Also met the corporation mayor of jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले को आज नए निगम कमिश्नर मिल गए / नगर निगम के नए कमिश्नर करनेश शर्मा ने आज पदभार संभाल लिया / चार्ज संभालने के बाद मेयर जगदीश राज राजा से मिलने पहुंचे / नए कमिश्नर ने कहा कि वह शहर में सफाई और सीवरेज व्यवस्था पर फोकस करेंगे, ताकि बरसात से पहले सिस्टम में सुधार हो सके /
.उन्होंने कहा कि सड़कों के काम में तेजी लाएंगे / स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट काे रिव्यू करके प्राथमिकता के आधार पर प्रोजेक्ट तय करके काम शुरू करवाएंगे / मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि बुधवार को सभी विभागों के साथ कमिश्नर की मीटिंग होगी ताकि सभी विभागों के काम की प्राथमिकता तय हो सके /
नगर निगम के नए कमिश्नर ने जब चार्ज लिया तब बड़ी गिनती में अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा मीडिया भी काफी गिनती में आया है, इसलिए शारीरिक दूरी के नियम टूट गए और उनके ऑफिस में गहमागहमी रही /
.आपको यह भी बता दें कि 2010 बैच के पंजाब कैडर के IAS अधिकारी करनेश शर्मा कपूरथला के रहने वाले हैं और उन्होंने जालंधर से ही अपनी शिक्षा हासिल की है / इस कारण यह शहर उनके लिए नया नहीं है / वह यहां के निवासियों को अच्छी तरह से समझते हैं / इससे पहले वह चंडीगढ़ में कार्यरत थे / वहां वह Special Secretrary forest and wildlife तथा Medical Education and Research, Government of Punjab के पद पर तैनात थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar new Municipal Corporation Commissioner Karnesh Sharma takes over Also met the corporation mayor of jalandhar




































