PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में अब चली दो गुटों में जमकर दातरें, 2 युवकों के फूटे सिर, इलाके में मचा हड़कंप,

jalandhar news late night there was fight over stone pelting gate Tagore Nagar Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में देर रात टैगोर नगर में मामूली विवाद में तेजधार हथियारों से हमला करके दो युवकों को जख्मी कर दिया गया। दोनों युवकों के सिर पर दातरों से वार किए गए। लहूलुहान युवकों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनके पास देसी कट्टे (पिस्तौल) भी थे।

टैगोर नगर की गली नंबर दो में विवाद गेट पर पत्थर मारने को लेकर हुआ था। दरअसल विवाद एक गलतफहमी के कारण हुआ। गली में आवारा कुत्ते बहुत हैं। रात को जोमैटो के ऑर्डर की डिलिवरी करने वाला कोई लड़का गली में से गुजरा तो कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर भौंकने लगे।

jalandhar news late night there was fight over stone pelting gate Tagore Nagar Jalandhar
जालंधर में अब चली दो गुटों में जमकर दातरें, 2 युवकों के फूटे सिर, इलाके में मचा हड़कंप,

जोमैटो में काम करने वाले लड़के ने गली में पत्थर उठाया और कुत्तों पर मारा, लेकिन वह पत्थर गली में एक घर के गेट पर जा लगा। जोमैटो वाला वहां से चला गया, लेकिन जब घर वाले गेट खोलकर बाहर निकले तो उन्होंने गली में एक युवक को जाते हुए देखा। घर वालों ने उसे घेरकर पूछताछ शुरू कर दी।

युवक ने कहा कि उसने पत्थर नहीं मारा है। इसके बाद आपस में तू-तू, मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते घरों से तेजधार हथियार आ गए। युवक ने अपने एक नजदीकी को फोन किया तो वह भी वहां पर आ गया। इसके बाद बात और बढ़ गई। घर के युवकों ने दोनों युवकों पर दातरों से हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया।

देर रात विवाद होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरी तरफ से जिन युवकों पर हमला हुआ था, उनके नजदीकी युवक भी मौके पर पहुंच गए। हमला करने वाले युवक गायब हो गए तो घर की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। मोहल्ले में देर रात तक लोगों के बीच जमकर हंगामा होता रहा।