.
jalandhar Rural police gets success in catching big consignment of heroin from drug addicts
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर की देहाती पुलिस ने आज एक नशा तस्कर से एक किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देते हुए अपनी बाइक छोड़ खेतों के रास्ते फरार हो गया / पुलिस ने जब बाइक के हैंडल में लटकाए गए काले रंग के बैग को चैक किया तो उसमें से हेरोइन की खेप मिली जिसे बरामद कर लिया गया है / इसी बैग में आरोपी का पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिले है /
..
आज जो नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागा है उसकी पहचान कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव लाटियावाल के बचित्र सिंह के रूप में हुई है / एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने 22 नवंबर को करतारपुर के पास नशा तस्करी मामले में फरार चल रहे गांच सेंचा के नशा तस्कर गुरदित्त सिंह गीटा को पकड़ा था / उससे ड्रग मनी और 54 किलो भुक्की सहित पकड़ा था / जिसने पूछताछ में बताया था कि वह तस्कर बचित्र सिंह को नशे की खेप की सप्लाई करता है /
..
इसी सूचना पर पुलिस ने बचित्र पर नजर रखनी शुरू की तो सीआईए स्टाफ को लोहियां के चाचोवाल गेट के पास एक बाइक आती हुई दिखी / जिसे बचित्र सिंह चला रहा था / पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़ खेतों में भाग गया / पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया / उन्होंने यह भी बताया कि बैग से एक किलो 700 ग्राम हेरोइन,आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस और उसका पासपोर्ट बरामद हुआ / उसके खिलाफ थाना लोहियां में बचित्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है / उसकी तलाश शुरू कर दी है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar Rural police gets success in catching big consignment of heroin from drug addicts






































