गंभीर रूप से घायल सचिन को लेकर एक से दूसरे अस्पताल भटकते रहे दोस्त, समय रहते हो जाता इलाज तो बच सकती थी सचिन की जान,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में गोलियां चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है / ऐसे में बेखौफ बदमाशों ने लूट के इरादे से चलाई गोली जोकि सोढ़ल रोड पर स्थित मथुरा नगर के जैन करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन को जा लगी जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई / बताया जा रहा है कि सचिन को गोली उसकी बाईं तरफ किडनी में लगी थी /
. .गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो चुके सचिन को इलाज के लिए पहले एक फिर दूसरे फिर तीसरे अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन आखिर में जब उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो आज सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया / बताया जा रहा है कि करियाना स्टोर मालिक सचिन जैन के घर 2 महीने पहले ही दूसरे बेटे का जन्म हुआ था / फिलहाल यह वारदात लूट के एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है /
..
सचिन की उम्र महज 32 साल की थी, बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे जब सचिन जैन दुकान बंद करने ही वाला था तभी उसकी दुकान पर आ पहुंचे अज्ञात लुटेरों ने सचिन को गोली मार दी थी / बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश लुटेरे जोकि बाइक पर सवार थे ने आते ही सचिन से पैसों की मांग की / पैसे ना देने पर लुटेरों ने सचिन को गोली मार दी /
. .सचिन जैन को गोली लगते ही उनके दोस्त दौड़े आए और उन्हें एक्टिवा पर बिठाकर ही इलाज के लिए अस्पताल ले गए / उन्हें चार अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन किसी ने उन्हें भर्ती नहीं किया / इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई / सोचने वाली बात तो यह है कि अगर समय रहते सचिन का इलाज अस्पताल वाले शुरू कर देते तो हो सकता था की सचिन की जान बच जाती, लेकिन क्या इन अस्पतालों प्रबंधकों के खिलाफ कोई करवाई नहीं होनी चाहिए यह एक बड़ा सवाल है?
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































