PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार का बड़ा बयान, कहा हर सिख रखे लाइसेंसी मॉडर्न हथियार,

jathedar gyani harpreet singh message shri akal takht sahib every sikh should keep licensed modern weapons Amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा है कि हर सिख मॉडर्न लाइसेंस हथियार रखने की कोशिश करे। उन्होंने मीरी-पीरी के संस्थापक गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरुता गद्दी दिवस पर संगत के नाम जारी संदेश में यह बात कही। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने चार युद्ध लड़े और चारों ही जीते।

अब वक्त आ गया है कि सिख बाणी पढ़कर बलवान हों और हर सिख शस्त्रधारी बने। उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद सिंह का मीरी-पीरी का संदेश आज भी कारगर है। सिखों को नवीनतम गतका, तलवारबाजी, तीरंदाजी का अभ्यास करने के साथ गुरुओं का नाम जपना चाहिए। अमृतसर के गोल्डन टेंपल में गुरु हरगोबिंद साहिब का गुरुता गद्दी दिवस मनाया जा रहा है।

इसी मौके पर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि हर सिख को लाइसेंसी मॉर्डन हथियार लीगल तरीके से रखने की कोशिश करनी चाहिए। समय इसी तरह का है और हालात भी ऐसे ही हो चुके हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि नशा घर तबाह कर रहा है। नशे से दूर रहने का एक ही तरीका है कि हम सभी गुरबाणी की तरफ झुकें और गुरुओं को याद करें।