.
jnu protest hostel fee hike delhi police meeting
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों की जंग अभी भी जारी है / सड़क पर प्रदर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में JNU प्रशासन पर बरसने के बाद छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं /
..
JNU के नेत्रहीन छात्र आज दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं / दिल्ली पुलिस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने वसंत विहार के पास ही रोक दिया / यहां से पुलिस इन छात्रों को वैन में भरकर वसंत कुंज पुलिस स्टेशन ले गई /
..
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी छात्र संघ (JNUSU) के कुछ सदस्य HRD मंत्रालय पहुंच गए हैं / मंत्रालय के द्वारा बनाई गई कमेटी से सभी छात्रों ने मुलाकात की / छात्रों की मांग है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जो हॉस्टल फीस बढ़ाई गई है, उसे वापस लिया जाए / इस दौरान छात्रों ने VC के द्वारा कोई जवाब ना आने का मसला उठाया और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की बात कही /
..
पिछले करीब एक महीने से जारी प्रदर्शन में छात्रों ने बढ़ाई गई हॉस्टल फीस को पूरी तरह से वापस लेने की अपील की है / छात्रों की मांग है कि मंत्रालय या फिर VC उनसे बात करें, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ / इस बीच बुधवार को छात्र संघ के कुछ सदस्य, मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा बनाई गई कमेटी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jnu protest hostel fee hike delhi police meeting






































