PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा?

kabaddi player rana balachauria shot dead Update News

PTB Sad न्यूज़ मोहाली : पंजाब में मोहाली के सोहाना में सोमवार को चलते कबड्डी मैच के बीच में फायरिंग हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। इसमें कबड्डी टूर्नामेंट को प्रमोट कर रहे खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के सिर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस संबंध में फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी कर कहा- शाम 6 बजकर 5 मिनट पर कबड्‌डी खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

.

राणा बलाचौरिया की शादी 10 दिन पहले ही हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने खिलाड़ी के पास आए थे। इसी दौरान फायरिंग कर दी। हमले की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। कहा है कि इसने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का साथ दिया था। हमने उसकी हत्या का बदला लिया है। इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे, लेकिन उनके आने से करीब आधे घंटे पहले ही यह हमला हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

.

इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। इस सनसनीखेज खबर के कुछ समय बाद ही इस कत्ल की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ग्रुप के गेंग द्वारा सोशल मीडिया पर ले ली गई: जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट में लिखा है- आज जो मोहाली में कबड्डी कप में राणा बलाचौरिया का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं डोनीबल, शगनप्रीत (मूसेवाला की हत्या के बाद उसका मैनेजर बताया गया था), मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे, प्रभदासुवाल और कौशल चौधरी लेते हैं।

kabaddi player rana balachauria shot dead Update News

यह (राणा) आदमी हमारे एंटी जग्गू और लॉरेंस के साथ सांझ रखता था। जिसमें यह भी लिखा गया कि इसने मूसेवाला के हत्यारों का साथ दिया था : पोस्ट में आगे लिखा है- इसने सिद्धू मूसेवाला के कातिल को रहने के लिए जगह दिलवाई थी और खुद उन्हें संभाला था। आज राणा को मारकर हमने अपने भाई सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया। यह काम हमारे भाई मक्खन अमृतसर और डिफॉल्टर करण ने किया है।

.

कबड्‌डी में जग्गू और हैरी का दखल नहीं चाहिए : गैंगस्टरों ने लिखा- बाकी आज से सभी प्लेयरों और उनके माता-पिता को एक विनती है कि कोई भी जग्गू और हैरी की टीम में न खेले। वर्ना रिजल्ट ऐसे ही मिलेगा। हमें कबड्‌डी से कोई एलर्जी नहीं। बस जग्गू और हैरी की कबड्‌डी में कोई दखल अंदाजी नहीं चाहिए। वेट एंड वॉच। पोस्ट के अंत में गोपी घनश्यामपुरिया ग्रुप, मंघनश्यामपुर, दविंदर बंबीहा ग्रुप, पवन शकील, राणा बाई, आफरीदी तूत, मनजोत सिद्धू एचआर और

.

राणा कंदोवाल के नाम लिखे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सेक्टर-82 के मैदान में सामने आया। यहां कबड्डी का मैच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि पटाखे चल रहे हैं। करीब 6 राउंड फायरिंग हुई। उसके बाद हमलावर भाग गए। एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि दर्शकों के ऊपर से गोलियां चली हैं। लोगों ने बताया कि जब टीमें बाहर आई थीं, तब यह हमला हुआ। व्यक्ति के सिर और चेहरे पर गोलियां लगीं।

kabaddi player rana balachauria shot dead Update News

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से यह कबड्डी कप करवाया जा रहा था। यह मैच लाइव चल रहा था। इसलिए, गोलियों की आवाज वहां के कैमरे में कैद हुई। गैंगस्टर्स के इन्वॉल्वमेंट की भी जांच कर रहे: मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि सिर्फ प्रमोटर को ही गोली लगी है। लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने 2-3 राउंड फायरिंग की। अभी रंजिश की वजह सामने नहीं आई है। इसमें गैंगस्टर की इन्वॉल्वमेंट को लेकर जांच जा रही है।

.

पुलिस अधिकारीयों ने आगे यह भी बताया कि हमें फायरिंग की सूचना मिली थी। यहां आने पर पता चला कि कबड्‌डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को गोली लगी है। उस पर 4 से 5 फायर हुए। हालांकि, उसे कितनी गोलियां लगी हैं, यह अभी नहीं कहा जा सकता। उसकी हालत क्रिटिकल है। SSP ने कहा कि बोलेरो की बात भी सामने आई है, लेकिन गाड़ियां और भी हो सकती हैं। बदमाश सेल्फी लेने के बहाने फैन बनकर उसके पास आए थे। गाड़ियां अभी बोलेरो की बात सामने आई है।

.

मगर, लोगों ने बाइक पर भी कुछ लोगों को भागते देखा है। हमलावर 3 से 4 होने की बात सामने आ रही है। अभी यह भी सामने आया है कि इसकी बंबीहा गैंग के साथ रंजिश थी। इसकी बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल से कोई झगड़ा था। हालांकि, अभी सारे एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है। राणा बलाचौरिया का पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह है। वह कबड्डी प्लेयर होने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते थे। एक साल से वह कबड्डी टीमों के प्रमोटर बने थे।

.

वह सोहाना के कबड्डी कप में दो टीमें लेकर आए थे। मूलरूप से वह बलाचौर का रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मोहाली में ही रह रहे थे। मैच के कमेंटेटर सेवक शेरगढ़ ने बताया कि राणा बलाचौरिया जालंधर के शकरपुर की टीम के मैनेजर थे। वह टूर्नामेंट में दो टीमें लेकर आए थे। टूर्नामेंट में अभी 4 ही मैच हुए थे। वह ग्राउंड में सेमीफाइनल मैच की टाई डलवाने के बाद बाहर आ रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के बहाने नजदीक आकर सिर में गोलियां मारीं।

.

Latest News