PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी,

ludhiana nurse rekha murder case postmortem big update news

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरे में साथ रुके प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को आरोपी गुमराह करता रहा। काफी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका की पहचान हो गई है।

.

.

महिला का नाम रेखा है, जो पेशे से नर्स थी। आरोपी प्रेमी का नाम अमित निशाद है। महिला का अर्धनग्न अवस्था में होटल के बाहर शव मिला था। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था। महिला रेखा के दो बच्चे हैं और वह किसी कारण अपने पति से अलग रह रही थी। उसकी न्यू अमरजीत कालोनी जगीरपुर निवासी अमित निशाद के साथ दोस्ती थी और वह अक्सर मिला करते थे। 12 दिसंबर की दोपहर उन्होंने जालधंर बाईपास दाना मंडी के समीप होटल में कमरा लिया

.

और काफी समय तक मौजूद रहे। जब महिला ने आरोपित से शादी करने के बारे में बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शादी से इनकार करने पर महिला ने गुस्से में आकर कटर ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। उसने भी झगड़े के दौरान महिला को पीटा और उसका गला दबा दिया। जिसके कारण महिला की मौत गई। 

.

ludhiana nurse rekha murder case postmortem big update news

.

आरोपी होटल मैनेजर को झूठ बोलकर मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि वह खाना लेने जा रहा है। देर शाम मैनेजर के कमरे में जाने के बाद घटना का पता लगा। फिलहाल आरोपित का पीजीआई चंडीगढ में इलाज चल रहा है। जिसके ठीक होने के बाद पुलिस आगे की पूछताछ करेगी। लुधियाना होटल के कमरे में हुई महिला की हत्या के मामले में सोमवार को सिविल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

.

यह पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड डॉ. अभयदीप, डॉ. अनुप्रिया और डॉ. पवनदीप ने किया। जहां सामने आया कि महिला की मौत गला दबाने और सिर व पेट पर आई चोट के कारण हुई है। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद स्वैब, चाखून के सैंपल व खून के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर पुलिस को अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपेंगे।

.

.