PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के जंगल में मिली जालंधर के साथ लगते इलाके के युवक की लाश, फैली सनसनी,

kapurthala dead body youth found in forest in kapurthala Punjab

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : जालंधर के साथ लगते कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी के अधीन पड़ते गांव जैनपुर के जंगल में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का खून से लथपथ शव पुलिस को बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान युगराज सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी गांव शेरपुर सद्धा के रूप में हुई।

इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ मुंह पर पॉलीथिन बंधे होने और शव के नजदीक मिली सिरिंज पर मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं मृतक युगराज सिंह के चाचा बूटा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कल अपने लड़के को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। उसके बाद युगराज सिंह ने अपने साथियों के साथ जाकर आढ़तियों से 10000 रुपए भी लिए। उन्होंने कहा कि जब वह घर आए तो उन्होंने युगराज को कई बार फोन किए, लेकिन उसका फोन बंद था। उन्होंने आशंका जताई की उसके साथियों ने ही उसको मौत के घाट उतारा है।

वहीं बूटा सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि युगराज का शव जंगलों में पड़ा हुआ है। मृतक के शव के पास से एक खून से भरी हुई सिरिंज भी बरामद हुई है और मृतक के मुंह पर पॉलीथिन बांधा हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पंजाब से आतंकवाद खत्म कर सकती है तो नशीला पदार्थ चिट्‌टा क्यों नहीं खत्म कर सकती है।

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के पुत्र भी ऐसे ही मरे और नशा बेचने वालों को न पकड़ने वालों का भी कुछ न रहे। उन्होंने कहा कि अभी भी क्षेत्र में काफी लोग नशा तस्करी के काम को अंजाम देते हैं। बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस भी नशा तस्करों के साथ मिली हुई है और उनकी मिलीभगत से ही क्षेत्र में नशे का कारोबार चलता है।

वहीं चाचा ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। इस संबंध में SP सिटी कपूरथला जगजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।