PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर व कपूरथला जिलों के लिए बनी जेल में हुआ अभी तक का सबसे बड़ा नींबू घोटाला, कैदी बोले कभी खाए ही नहीं,

kapurthala modern jail superintendent suspended after bought expensive lemons for prisoners PTB Big News

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : देश भर में जहां नींबू की कीमत आसमान छूती जा रही है वहीं उसे लेकर एक जेल में बड़ा घोटाला हो जाने से सनसनी फैल गई है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 200 रुपये किलो के भाव से कपूरथला की माडर्न जेल के कैदियों को ‘खिलाया’ गया / वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर गर्मी में आधा क्विंटल नींबू मंगवाए गए, हालांकि, ये नींबू कैदियों को कभी नसीब नहीं हुए /

बताया जा रहा है कि सारी हेराफेरी की पोल उस समय खुली, जब जांच पैनल निरीक्षण करने पहुंचा / कैदियों ने स्पष्ट कह दिया, उन्होंने राशन में नींबू कभी नहीं खाए / इसके बाद जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कपूरथला केंद्रीय जेल के अधीक्षक गुरनाम लाल को निलंबित कर दिया गया / जांच में गबन और कुप्रबंधन सहित कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं /

कपूरथला से आठ किलोमीटर दूर स्थित थेह काजला में जालंधर व कपूरथला जिलों के लिए बनी केंद्रीय माडर्न जेल के अधीक्षक गुरनाम ने 15 से 30 अप्रैल के बीच 50 किलोग्राम नींबू की खरीद दिखाई थी / उस समय नींबू की कीमतें 200 रुपये प्रति किलो से ऊपर मंडरा रही थीं / दूसरी ओर से कैदियों ने दावा किया है कि रसोई में नींबू का कभी इस्तेमाल किया ही नहीं गया /

जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कपूरथला जेल अधीक्षक गुरनाम लाल को कुप्रबंधन और कैदियों के लिए कथित तौर पर राशन की हेराफेरी के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है / जेल अधिकारी ने अन्य अनियमितताओं के बीच, 50 किलोग्राम नींबू की खरीद दिखाई थी, जबकि कैदियों ने दावा किया था कि नींबू जेल की रसोई में कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था /