PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इस जिले के जिलाधीश ने एक साथ 593 असला लाइसेंस किए रद्द, क्या कुछ कहा?

kapurthalas dc canceled 593 expired arms licenses gave one months time for renewal

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिले में 593 असला लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इन असला लाइसेंस धारकों ने समय पर अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि जब तक इनके लाइसेंसों रिन्यू नहीं हो जाता, तब तक असला जमा करा दिए जाएं। इस संबंध में संबंधित थान प्रमुख को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिला टैकनीकल को-ऑर्डिनेटर द्वारा समाप्त हो चुके लाइसेंसों के संबंध में दी गई रिपोर्ट के आधार पर 593 ऐसे असला के लाइसेंसों को रद्द किया गया, जिन्होंने रिन्यू के लिए आवेदन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सभी 593 आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है और उक्त बन्दूक लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लाइसेंस धारक निर्धारित समय के भीतर रिन्यू आवेदन नहीं करते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। बता दे की 593 निलंबित लायसेंस में पुलिस स्टेशन बेगोवाल के 15, भुलतथ के 34, सिटी कपूरथला के 69, सिटी फगवाड़ा के 44, ढिलवां के 43, फतूढींगा के 12, कबीरपुर के 41, कोतवाली कपूरथला के 43 रावलपिंडी 16, सदर फगवाड़ा के 59, सदर फगवाड़ा के 23, सतनामपुरा के 9, सुभानपुर के 30, सुल्तानपुर लोधी के 119 व थाना तलवंडी चौधरी के 36 लाइसेंस शामिल है।

Latest News