PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग द्वारा राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया गया / इस अवसर पर आयोजित हुए वेबीनार में प्रो. दीपक जॉन मैथ्यू, हेड (डिजाइन), आई.आई.टी. हैदराबाद में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की /
. .प्रो. मैथ्यू का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि डिजाइन और साइंस हस्तकला का मजबूत आधार होने चाहिए ताकि हैंडलूम कारीगरों के लिए खुशहाली लाई जा सके /इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कारीगरों को मार्केटिंग की तकनीकों से भी वाकिफ करवाना चाहिए ताकि कुटीर उद्योग प्रफुल्लित हो सके / स्रोत वक्ता प्रो. दीपक जॉन मैथ्यू ने अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस को परिभाषित करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला /
..
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनसंख्या को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने में हैंडलूम सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा स्थान है / इसके साथ ही कारीगरों के योगदान को पहचानते हुए उन्होंने प्रत्येक हो हैंडलूम को अपनाने एवं रोजाना पहनने के लिए उत्साहित किया / पोचमपल्ली कारीगरों के साथ काम कर चुके डॉ. मैथ्यू ने कहा कि प्रत्येक अध्यापक के द्वारा अपने विद्यार्थियों को हैंडलूम कारीगरों के साथ काम करने एवं उनका साथ देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए /
. .इसके अलावा वेबीनार में मौजूद श्री लव कुमार सी.ई.ओ., हैंडलूम पार्क, हैदराबाद, जिनके पूर्वजों के द्वारा पोचमपल्ली की शुरुआत की गई थी, ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पूरी निष्ठा के साथ हैंडलूम के क्षेत्र में काम करने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं /वेबीनार के अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी स्रोत वक्ता के द्वारा बेहद सरल ढंग से दिए गए / विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. हरप्रीत, अध्यक्षा, फैशन डिजाइनिंग विभाग तथा समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































