KMV College New Age Programs Receiving an Overwhelming Response for the Admissions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2021 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर बदलते हुए समय की जरुरतों एवं विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर विभिन्न रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने में निरंतर प्रयासरत है /
.इस ही सोच को केंद्र में रखते हुए विद्यालय द्वारा अग्रणी तौर पर शुरू किए गए बी.कॉम (ऑनर्स) बी.एस.सी. (ऑनर्स) फिजिक्स, बी.एस.सी. (ऑनर्स) मैथमेटिक्स, बी.ए. (ऑनर्स) इंग्लिश तथा बी.ए. में अंग्रेजी, साइकोलॉजी, हिंदी, इतिहास, पंजाबी, इकोनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस विषय में ऑनर्स के साथ-साथ कौशल केंन्द्र कौशल केन्द्र के अंतर्गत बी.वाक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस तथा बी.वाक. हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म जैसे नयू एज प्रोग्रामों में दाखिले के लिए छात्राओं में भारी उत्साह है /
.इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि बी.कॉम (ऑनर्स), बी.एस.सी. (ऑनर्स) फिकिाक्स, बी.एस.सी. (ऑनर्स) मैथमेटिक्स, बी.ए. (ऑनर्स) इंग्लिश आदि जैसे तीन वर्षों की समय अवधि वाले प्रोग्राम इनकी प्रसिद्धि एवं विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखकर सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं / बी.ए. (ऑनर्स) इंग्लिश प्रोग्राम के संबंध में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में यह प्रोग्राम शुरू करने वाली कन्या महाविद्यालय एकमात्र संस्था है /
.इस प्रोग्राम के साथ जहां छात्राओं को विज्ञापन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, पत्रकारिता, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, कॉपीराइटिंग, एडिटिंग लैंग्वेज, ट्रेनिंग, टूरिज्म आदि जैसे क्षेत्रों के लिए तैयार किया जाता है वही साथ ही यह मास्टर डिग्री प्रोग्रामओं के लिए भी मजबूत आधार प्रदान करने के इलावा आई.ए.एस., पी.सी.एस., आईलेट्स, टॉफल आदि प्रोग्रामो की तैयारी में भी मददगार साबित होता है /
.
बी.कॉम (ऑनर्स) प्रोग्राम विद्यार्थियों को इनकम टैक्स, फाइनेंसियल एकाउंटिंग, बैकिंग सर्विसेज तथा कंप्यूटर एप्लीकेशंस जैसे प्रोफेशन के लिए तैयार करने के साथ-साथ सी.ए., कंपनी सेक्रेट्रीज, कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट तथा फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसी मुकाबले की परीक्षाओं को प्रभावशाली ढंग के साथ प्राप्त करने में भी सहायक है / बी.एस.सी. (ऑनर्स) फिजिक्स प्रोग्राम विद्यार्थियों को आविष्कारशील विज्ञान के लिए तैयार करने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रोफैशंन जैसे भारतीय जल सेना, वायु सेना, डिफेंस सर्विसेज, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तथा अन्य कई महत्वपूर्ण केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय रोजगार के अवसरों जिनमें वैज्ञानिक सूझ-भूझ लाभदायक साबित हो सकती है को प्राप्त करने में भी मददगार साबित होताहै /
.बी.एस. सी. (ऑनर्स) मैथमेटिक्स प्रोग्राम विद्यार्थियों के इंटरप्रेटेटिव, एनालिटिकल तथा लॉजिकल स्किल्स को मजबूत करने में सहायक है / इस प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षा प्राप्ति के साथ विद्यार्थियों के इंटरप्रेटेटिव, एनालिटिकल तथा लॉजिकल स्किल्स को मजबूत करने में सहायक है / इस प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षा प्राप्ति के साथ विद्यार्थी रिसर्च एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर अनलिस्ट तथा बैंक अफसर, डी.आर.डी.ओ. एवं भावा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक, अध्यापन एवं गणित के क्षेत्र में भी रोजगार प्राप्त कर सकता है /
.इसके अलावा कौशल केंद्र के अंतर्गत शुरू किए गए प्रोग्राम बी.वाक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के साथ छात्राओं को सफल उद्यमी बनने के साथ-साथ होटल एंड रेस्टोरेंट, टूरिज्म तथा अलाइड सर्विसेज, एविएशन इंडस्ट्री, रेलवे, एवेंट मैनेजमेंट, सर्विसज अपाटमेंट्स, कमर्शियल सर्विस इस आदि क्षेत्रों के लिए तैयार किया जा रहा है / इसके साथ ही बी.वाक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डाटा साइंस प्रोग्राम टेक्निकल एनालिस्ट, डाटा क्वालिटी एनालिस्ट, ए.आई.- डाटा स्टीवर्ड, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, टेक्निकल राइटर, बिजनेस इंटेलिजेंस डेवलपर, रिसर्च साइंटिस्ट आदि क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहा है /
.इसके साथ ही कौशल केन्द्र के अंतर्गत ब्यूटी एंड वैलनेस, रिटेल मैनेजमेंट, एनीमेशन, टैक्सटाइल डिजाइन एंड अपैरल टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन एक्सरसाइज एंड हेल्थ, मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसस आदि जैसे विषयों पर भी सफलतापूर्वक प्रोग्राम चलाकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है / आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑटोनॉमस स्टेटस के अंतर्गत कन्या महाविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा संस्थाओं की अग्रणी श्रेणी में शामिल होने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई न्यू एज प्रोग्राम, वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम, करिकुलम को विकसित करते हुए शिक्षा एवं परीक्षाओं से संबंधित सुधार लाकर निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है / अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड्स एवं वैश्विक मांग के अनुसार तैयार किए गए सिलेबस के आधार पर यह प्रोग्राम विद्यार्थियों की पहली पसंद बन चुके हैं /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
KMV College New Age Programs Receiving an Overwhelming Response for the Admissions


































