PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ रिटेल मैनेजमेंट के द्वारा ओवरव्यू ऑफ रिटेल बैंकिंग एंड रीसेंट ट्रेंड्स इन रिटेल विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन करवाया गया. एम.वॉक तथा बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट की छात्राओं के लिए आयोजित किए गए इस लेक्चर में श्री सुनील कुमार, चीफ मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की.
. ..
छात्राओं से संबोधित होते हुए श्री सुनील कुमार ने रिटेल बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं एवं रूझानों पर प्रकाश डालते हुए वित्तीय समावेशन के लिए रिटेल बैंकिंग के महत्व पर चर्चा की जोकि लोगों को विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है. रिटेल बैंकिंग की विभिन्न अवधारणाओं की बात करने के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को भारत में रिटेल बैंकिंग के विशाल दायरे के बारे में बताया तथा इस गतिकशील क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए रोज़गार के विभिन्न अवसरों के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया.
. .इसके अलावा उन्होंने रिटेल मार्केट के बारे में बात की और साथ ही रिटेल बैंकर, लोन अफसर, फाइनेंशियल एनालिसट, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव आदि की भूमिका एवं कौशल के बारे में भी जानकारी सांझा की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए श्री सुनील कुमार के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ इस सफल आयोजन के लिए रिटेल मैनेजमेंट विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की.
. ..
































