PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

केएमवी में योग एवं आहार परामर्श पर निःशुल्क समर कैंप का आयोजन,

KMV organises free of cost Summer Camp on Yoga and Diet Counseling

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) निःशुल्क समर कैंप – योग एवं आहार परामर्श का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन डीडीयू कौशल केंद्र के अंतर्गत नयुटरीशन, एक्सरसाइज़ एवं हैल्थ विभाग द्वारा किया गया। इस कैंप में सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कक्षाओं के दौरान छात्रों को योग की मूल बातें, योग की विभिन्न तकनीकों और विभिन्न रोगों के लिए विभिन्न प्रकार के आहार के बारे में सिखाया गया।

प्रत्येक विषय को अध्यापकों द्वारा उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से समझाया गया। प्रतिभागियों ने इस समर कैंप की बहुत सराहना की क्योंकि उन्हें योग और पोषण के क्षेत्र में अपने कौशल में सुधार के लिए एक मंच मिला। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने प्रतिभागियों को इस बहुमूल्य कार्यक्रम से भरपूर लाभ उठाने के लिए बधाई दी। उन्होंने इस समर कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए नयुटरीशन, एक्सरसाइज़ एवं हैल्थ विभाग विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Latest News