.
.
KMV Organizes a Workshop at Itronix Solutions, Mohali for the Students of B.Voc. Retail Management and M. Voc. Retail Management
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर में डी.डी.यू. कौशल केन्द्र के अंतर्गत चल रहे बी.वाक. तथा एम.वाक. रिटेल मैनेजमैंट की छात्राओं ने डिजीटल मार्केटिंग एंड कंप्यूटर स्किलस विषय पर आईट्रोनिक्स सोल्यूशन, मोहाली में आयोजित हुई वर्कशाप में भाग लिया /
..
इस वर्कशाप के दौरान छात्राओं ने जहां डिजीटल मार्केटिंग की अवधारणा को विस्तार सहित समझा वहीं साथ ही वर्तमान समय में इसकी महत्ता एवं जरुरत के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर उपयोग होने वाले कंप्यूटर स्किलस के बारे में भी जाना / इसके साथ ही छात्राओं ने रिटेल में डिजीटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे एस.ई.ओ., पी.पी.सी., ए.एस.ओ., कन्टैंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने रिटेल मैनेजमैंट प्रोग्राम के प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं के लिए किए गए इस प्रयत्न की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर छात्राओं को उनके पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी प्रदान करवाने में मददगार साबित होते हैं जिसके साथ वह अपने क्षेत्र को और बेहतर ढंग से समझ पाने में कामयाब हो पाती है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Workshop at Itronix Solutions, Mohali for the Students of B.Voc. Retail Management and M. Voc. Retail Management

































