.
KMV Organizes a Workshop on Mathematical and Statistical Tools and Software
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ मैथेमैटिक्स द्वारा मैथेमैटिकल एंड स्टैटिस्टिकल टूल्स एंड साफ्टवेयर विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन करवाया गया / प्रो. राजीव कुमार, अध्यक्ष, गणित विभाग, महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक ने इस वर्कशाप में बतौर स्त्रोत वक्ता अपनी शिरकत की जिनका विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा स्वागत किया गया /
..
प्रो. राजीव कुमार ने छात्राओं से संबोधित होते हुए सबसे पहले भारत के महान गणितज्ञयों आर्याभट्ट एवं रामानुजम को याद करते हुए साथ ही वर्कशाप के विषय को स्पष्ट किया / अपने संबोधन के दौरान स्त्रोत वक्ता ने रोजाना जीवन में गणित के उपयोग के साथ-साथ फिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैडीकल साईंस, कंप्यूटरस आदि विषयों में इसकी महत्ता पर भी प्रकाश डाला / पोस्ट लंच सैशन के दौरान श्री राजीव कुमार ने स्टैटिक्स तथा स्टैटिस्टिकल टूलस के उपयोग के संबंध में बात करते हुए किसी भी फैसले तथा डाटा विशलेषण के लिए स्टैटिक्स को एक मजबूत आधार माना /
..
उन्होंने स्टैटिस्किल टूलस तथा मैथेमैटिकल साफ्टवेयर के साथ-साथ स्टैटिस्किल साफ्टवेयरस के आपसी सुमेल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मैटलैब, मैथेमैटिका, एस.पी.एस.एस. तथा आर गणित तथा स्टैटिस्टिकल समस्याओं के निवारण के लिए महत्वपूर्ण साधन है /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस वर्कशाप के सफल आयोजन के लिए समूह गणित विभाग को मुबारकबाद देते हुए कहा कि मौजूदा मुकाबले के युग में गणित विषय की व्यवहारिक जानकारी विद्यार्थियों को आगे बढऩे में यकीनन ही फायदेमंद साबित होती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Workshop on Mathematical and Statistical Tools and Software































