KMV Organizes Online Celebration of Achieving Top National Rankings In India Today Survey, 2020 Achieves the Top Ranking for the Second Time in a Row
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जालंधर, को इंडिया टुडे मैगजीन के सर्वेक्षण 2020 में पंजाब में पहला स्थान और विभिन्न श्रेणियों में भारत के सर्वोत्तम 20 कॉलेजों मे शुमार होने के गौरव के संबंध में जशन मनाते हुए एक विशेष ऑनलाइन प्रोग्राम का आयोजन किया गया / ज़ूम मंच के माध्यम से आयोजित हुए इस प्रोग्राम की प्रधानगी श्री चंद्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल ने की /
.इसके साथ ही केएमवी मैनिजिंग कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ सुषमा चावला, जनरल सेक्टरी श्री आलोक सोंधी, सेक्टरी डॉ. सुषमा चोपड़ा, कोषाध्यक्ष श्री ध्रुव मित्तल, मेम्बर श्रीमती नीरजा चंद्रमोहन और डॉ सतपाल गुप्ता ने विशेष तौर पर शिरकत की, इसके अलावा डॉक्टर एडवर्ड डौंओस, डॉ आईलीन और डॉ जॉन बेटलीनो, बॉस्टन युनिवर्सिटी, यूएसए के साथ-साथ डॉ रॉबर्ट अर्बन ने वी इस जश्न में अपनी शमूलियत की /
.गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सबसे पहले सभी मेहमानों का हार्दिक स्वागत किया / अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि ऑटोनॉमस दर्जा प्राप्त करने वाला जहां केएमवी पंजाब का पहला महिला कॉलेज बनने का गौरव प्राप्त कर चुका है, उसके साथ ही इस गौरवमई प्राप्ति ने संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च श्रेणी की संस्थाओं में शामिल कर दिया है /
इस दर्जे के अंतर्गत विद्यालय द्वारा शिक्षा और परीक्षा संबंधी कई जरूरी गुणात्मक बदलाव और सुधार किए गए हैं / बीसीए, फैशन डिजाइनिंग, बीबीए, बीएससी, आदि ऐसे प्रोग्राम में इस बार भी राज्य स्तर पर उच्च दर्जे की रैंकिंग की प्रपति के साथ केएमवी के गौरव को और बढ़ाया गया है / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे श्री चंद्र मोहन और सभी मैनिजिंग कमेटी की दूरदर्शी सोच के साथ-साथ अध्यापकों की सख्त मेहनत और छात्राओं के शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन है /

इस मौके पर संबोधित होते हुए श्री चंद्र मोहन ने इस नई सफलता के लिए केएमवी के प्रिंसिपल, अध्यापकों और छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यूजीसी के अंतर्गत 40000 कॉलेजों में टॉप रैंकिंग हासिल करना केएमवी के लिए एक बहुत गौरव की बात है /
.प्रोग्राम मे भारत और विदेश में रहने वाली कई विभिन्न पदों पर कार्यशील संस्था के भूतपुरब छात्राओं के साथ साथ मौजूदा छात्राओं ने अलग-अलग वीडियो के साथ केएमवी की इस प्राप्ति पर खुशी जाहिर की और अपनी जिंदगी में हासिल की सफलता का श्रेय केएमवी को दिया / इसके साथ ही इस प्रोग्राम मे कोरोना लोकडाउन के दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न समाज भिलाई के लिए किए कार्य को एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से सबके साथ सांझा किया गया /
.प्रोग्राम के अंत मैं मैडम प्रिंसिपल ने कहा कि छात्राओं के भविष्य को सार्थक बनाने के लिए वचनबद्ध संस्था केएमवी द्वारा फाउंडेशन प्रोग्राम, मोरल एजुकेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सोशल आउटरीच, जेंडर सेंसटाइजेशन, सेल्फ डिफेंस, रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी, जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं /
ऐसी विशेषताएं केएमवी को टॉप रैंकिंग प्राप्त करवाने के लिए कारगर साबित हुए / डॉ मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग ने इस प्रोग्राम मे सूत्रधार की भूमिका निभाई, उल्लेखनीय है की विद्यालय द्वारा पिछले साल भी इंडिया टुडे के सर्वेक्षण मे विभिन्न श्रेणियों में नंबर एक रैंकिंग प्राप्त की जा चुकी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
KMV Organizes Online Celebration of Achieving Top National Rankings In India Today Survey, 2020 Achieves the Top Ranking for the Second Time in a Row




































