PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

के.एम.वी. द्वारा एनुअल एथलैटिक मीट ट्रेलबलेकार -2022 का सफल आयोजन,

KMV successfully organises Annual Athletics Meet Trailblazer-2022

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के फिकिाकल एजुकेशन विभाग द्वारा वार्षिक एथलेटिक मीट ट्रेलबलेकार-2022 का आयोजन विद्यालय की स्पोर्टस ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर श्री चन्द्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल मुखयातिथि के रुप में उपस्थित हुए जिनका विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया। मुखयातिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात के.एम.वी. की होनहार वॉलीबाल, हैंडबाल, फुटबाल, खो-खो, एथलैटिकस इत्यादि खेलों में कीर्ती को बढ़ाने वाली छात्राओं नेहा, कमलजीत, आरती, राजकुमारी, बजिंदर ने मार्च पास्ट का प्रितिनिधित्व किया। इस मार्च पास्ट में के.एम.वी. की सभी खिलाड़ी छात्राओं ने पंकितबद्ध कदमताल से अपने अनुशासन, टीम भावना और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

कालेज प्रिंसीपल ने अपने संबोधन में मुखयातिथि महोदय माननीय श्री चन्द्रमोहन जी की इस इवैंट पर विशेष उपस्थिति के लिए कृतज्ञता व्यकत करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी स्पोर्टस की सभी छात्राओं के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक है। प्रिंसील महोदया ने अनथक परिश्रम से खेल के मैदान में अपना सर्वोतम प्रस्तुत करते हुए के.एम.वी. की शान को सदा उंचा रखने वाली छात्राओं को उनकी उपलबिधयों के लिए मुबारकबाद दी। मुखयातिथि महोदय श्री चन्द्रमोहन ने अपने संबोधन मे्ं कहा कि खेलें जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है कयोंकि वो हमें अपने क्षमताओं का यथासंभव उपयोग करते हुए जीवन में आगे बढऩा अपनी प्रतिभा का सर्वोतम प्रदर्शन करना सिखाती है। उन्होंने खेल जगत की सर्वोतम महिला खिलाडिय़ों का उदहारण देते हुए कहा कि इनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि अनथक लगन, संकल्प और मेहनत का जज़्बा हो तो मुश्किलें सफलता तक पहुंचने का मार्ग अवरुद्ध नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि के.एम.वी. अपनी होनहार प्रतिभावान खिलाडिय़ों के सहयोग के लिए सदा तैयार है। ऐथलेटिक मीट में 100,200,400 मीटर की दौड़ के अलग-अलग राऊंडस, प्लेयर्स और नान प्लेयर्स के लिए करवाए गए। इसके इलावा लांग जंप, सैक रेस, थ्री लैग रेस, स्पून रेस, टग आफ वार, रिले रेस, मयूकिाकल चेयर आदि खेल प्रतियोगिताओं में प्लेयर्स के साथ-साथ नान प्लेयका एवं प्रााध्यापकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डा. सुखदेव सिंह अध्यक्ष, फिजिकल एजुकेशन विभाग एवं डायरैकटर, स्पोर्टस, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर मुखयातिथि के रुप में सहभागी हुए। उनके साथ डा. अमनदीप सिंह (डिप्टी डायरैकटर, स्पोर्टस, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर), डा. जतिन्द्रपाल वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विखयात समीक्षक भी इस मौके पर उपस्थित थे। माननीय अतिथियों ने आज के एथलेटिक मुकाबलों में विजयी रही छात्राओं एवं कोच साहिबानों को सममानित किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों में 100 मीटर दौड़ की नान प्लेयर्स श्रेणी में से निशा, हरविंदर एवं साक्षी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस ही प्रतियोगिता की प्लेयर्स श्रेणी में से समीना पहले, मनप्रीत दूसरे एवं गीता रानी और लवदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। थ्री लैग रेस नान प्लेयर्स श्रेणी में से हरविंदर और निशा ने पहला, प्रीती और शानु ने दूसरा एवं सिमरन और यशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर नान प्लेयर्स श्रेणी में से हरविंदर पहले, साक्षी दूसरे और विनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही प्लेयर्स श्रेणी में से समीना, मनप्रीत और नेहा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप नान प्लेयर्स श्रेणी में से हरविंदर पहले, निशा दूसरे और रिंकल तीसरे स्थान पर रही। जबकि प्लेयर्स श्रेणी में से आशा को पहला, सैमीना को दूसरा और सिमरन एवं रेणु को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सैक रेस नान प्लेयर्स श्रेणी में से सिमरनप्रीत पहले, अमीशा दूसरे और रिपुदमन तीसरे स्थान पर रही।

शाटपुट प्लेयर्स श्रेणी में से रेणु पहले, रीतिका दूसरे और कविता एवं रमनदीप तीसरे स्थान पर रही। रिले रेस प्लेयर्स श्रेणी में से राधा, गीता, मनप्रीत और समीना ने पहला, नेहा, दिवांशी, कविता और सोनी ने दूसरा एवं हरमनप्रीत कौर, रमनदीप, सिमरन कौर और रेणु ने तीसरा स्थान अपने नाम करवाया। महिला प्राध्यापकों के लिए आयोजित 50 मीटर की अंडर 35 श्रेणी की दौड़ में मैडम बलदीना पहले, गरिमा दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रही। 35 वर्ष आयु वर्ग की श्रेणी में से यह दौड़ में पहला स्थान डा. हरप्रीत, दूसरा डा. संगीता और तीसरा डा. नीतू चोपड़ा ने हासिल किया।

400 मीटर दौड़ प्लेयर्स श्रेणी में से राधा ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा एवं रेणु ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस ही दौड़ की नान प्लेयर्स श्रेणी में से साक्षी पहले, हर्षिता दूसरे व रिंकल तीसरे स्थान पर रही। स्पून रेस में से नेहा ने पहला और श्रुति ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित थ्री लैग रेस में से अमनदीप और गुरकिरन ने पहला, कुलबीर और हिना ने दूसरा एवं डिंपल और संदीप ने तीसरा स्थान अपने नाम करवाया। इस आयोजन म्में नान प्लेयर्स की श्रेणी में से बैस्ट एथलीट हरविंदर को चुना गया जबकि प्लेयर्स की श्रेणी में से बैस्ट एथलीट का सममान समीना को प्राप्त हुआ। मैडम प्रिंसीपल ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए इस सफल आयोजन के लिए डा. दविंदर सिंह, फिजीकल एजुकेशन विभाग एवं समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

Latest News