PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पाकिस्तान के लाहौर से बड़ी ख़बर, बाजार में हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप, कई लोगों की हुई मौत, कई घायल,

Lahore blast in busy area of lahore at least 2 killed and 25 injured Pakistan

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के लाहौर के मशहूर अनारकली बाजार में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पान मंडी में एक शक्तिशाली विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई व 25 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से व मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक इस बाजार में भारतीय वस्तुएं बेची जाती हैं / एक मीडिया अखबार की खबर के मुताबिक, लाहौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है व विस्फोट की वजह से दुकानों और इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए हैं /

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी आंतकी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है / पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ मोहम्मद आबिद ने लाहौर के ऐतिहासिक ‘वॉल्ड सिटी’ के करीब विस्फोट स्थल पर पत्रकारों से कहा कि हम विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रहे हैं / विस्फोट में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है /

आबिद ने मोटरसाइकिल पर या बाजार में ‘टाइम डिवाइस’ रखे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है /उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण हुआ गड्ढा टाइम डिवाइस के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहा है / फिलहाल अभी हम किसी चीज़ की पुष्टि नहीं कर सकते हैं /

वहीं आबिद ने कहा कि आतंकवाद रोधी विभाग और बम निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहे हैं / रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, घायलों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो ने दम तोड़ दिया / मेयो अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इफ्तिखार ने बताया कि अस्पताल लाए गए चार घायलों की हालत गंभीर है /