Lakkha Sidhana has been named as a fugitive by the violence in the Red Fort Delhi Police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस से आँख मिचोली खेल रहे लक्खा सिधाना को दिल्ली पुलिस ने भगौड़ा करार दे दिया है / पुलिस ने लक्खा सिधाना और छह अन्य व्यक्तियों को भी भगोड़ा करार दिया है / पुलिस ने बताया कि वह गिरफ़्तारी से बच रहे हैं /
. . .लाल किला हिंसा के लिए दिली पुलिस ने कुल 44 FIR दर्ज की हैं और संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से 151 लोगों की जमानतें करवाई जा चुकीं हैं / वकील प्रेम सिंह भंगू मुताबिक किसी मुकदमें में कोई भी नाम दर्ज नहीं है / आपको यह भी बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बीते दिनों तीस हज़ारी अदालत में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट साहिल मोंगा के सामने 3000 पन्नों की चार्जशीट दाख़िल की थी /
.
.चार्जशीट में अभिनेता दीप सिद्धू और अन्य लोगों के नाम शामिल किये हैं / मुलजिमों की तरफ से दिए गए बयानों में हिंसा के साथ जुड़े सबूतों को चार्जशीट का आधार बनाया गया है / सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक चार्जशीट 16 मई को दाख़िल की गई है / चार्जशीट में आरोप लगाया गया है की लाल किले में तोड़ फोड़ के लिए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं बीच तीन मार्गों से ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए हुए समझौते को तोड़ने की पहले ही सोच बना रखी थी और काफी अछि तरह से तालमेल कर इस योजना को अंजाम दिया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Lakkha Sidhana has been named as a fugitive by the violence in the Red Fort Delhi Police




































