PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हिमाचल में लैंडस्लाइड होने से 2 महिलाओं की हुई मौत, 5 हुए घायल,

landslide in shimla nerva two women killed fiver others injured breaking Himachal Pardesh

landslide in shimla nerva two women killed fiver others injured breaking Himachal Pardesh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Shocking न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं / यहां बारिश के बाद लैंडस्लाइड के चलते दो महिलाओं की मौत और पांच अन्य घायल हो गए हैं / शिमला से 100 किमी दूर यह हादसा हुआ है / फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है / पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची है /

.

.

जानकारी के अनुसार, नेरवा से करीब 10 किलोमीटर दुर बजाथल-घुंटाड़ी सड़क मार्ग पर सिलोड़ी कैंची में पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन और सहायक अभियंता के आने की सूचना के बाद सड़क की खस्ताहालत का दुखड़ा सुनाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण पैदल अधिकारियों से मिलने जा रहे थे / अचानक सत्कालड़ी नाला नामक स्थान पर पहाड़ी से चट्टाने और मलबा गिर गया / कुछ लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, मगर 7 लोग मलबे की चपेट में आ गए /

.

स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाकर मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया / हादसे में 1 महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 1 अन्य महिला को अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया / अन्य 5 घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक उपचार के बाद आगामी ईलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है / मृतकों की शिनाख्त कमला देवी पत्नी गोपीचंद उर्म 45 वर्ष गांव बावड़ा डाकघर व तहसील नेरवा जिला शिमला,

.

.

शुक्री देवी पत्नी स्व० पन्नालाल उम्र 80 वर्ष गांव बावडा़ डाकघर व तहसील नेरूवा जिला शिमला के रूप में की गई है / घायलों की पहचान मेला राम शर्मा पुत्र वीर सिंह गांव बसवा उम्र 34 वर्ष, पीताम्बर पुत्र निका राम उम्र 25 वर्ष, सीमा देवी पत्नी दुला राम उम्र 35 वर्ष, अत्तरो देवी पत्नी दौलत राम उम्र 50 वर्ष, रमेश चंद पुत्र ध्यानु राम गांव बावड़ा उम्र 32 वर्ष सभी निवासी गांव बावड़ा डाकघर व तहसील नेरवा के रूप में हुई है / ग्राम पंचायत ‘गढ़ा’ के प्रधान दिनेश घुंटा ने बताया कि यदि घुंटाडी-बजाथल सड़क की स्थिति सही होती तो आज दो महिलाओं की जान बच सकती थी /

.

सड़क की सही स्थिति ना होने के कारण इस सड़क पर गाड़ीयों की आवाजाही मुश्किल रहती है, जिस कारण घुंटाडी व बजाथल के लोगों को सड़क पर भी अक्सर पैदल ही चलना पड़ता है / आज भी क्षेत्र के सैकड़ों लोग पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन और एसडीओ को सड़क की खस्ताहालत से अवगत करवाने के लिए पैदल जा रहे थे कि अचानक ये दुःखद हादसा पेश आ गया / पुलिस थाना नेरवा के प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे / पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

landslide in shimla nerva two women killed fiver others injured breaking Himachal Pardesh