PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जेल में बंद Amritpal Singh को लेकर वकील का बड़ा दावा, जाने पूरा मामला,

lawyer-of-jailed-khalistani-separatist-amritpal-singh-said-government-will-have-to-grant-relief

.

PTB Big न्यूज़ डिब्रूगढ़ : देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जेल में बंद खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट पर विजयी रहा। अब उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि अमृतपाल का प्रयास पंजाब में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने की दिशा में था। खालसा ने सिंह की जमानत पर जोर देते हुए कहा कि कानूनी रणनीति आगे बढ़ रही है।

.

.

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और आप दोनों सरकारें जन समर्थन के कारण सिंह को राहत देने के लिए मजबूर होंगी। वकील ने आगे कहा, ‘आगे की रणनीति जमानत मिलने की है। सरकार को उन्हें राहत देनी होगी क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। भाजपा और आप दोनों सरकार ऐसा करने के लिए मजबूर होगी। अमृतपाल सिंह पंजाब को नशा मुक्त कर रहा था। लोगों ने यह दिखा दिया है कि सिंह की गिरफ्तारी गलत और अनैतिक है।

.

.

.

भगवंत मान सरकार द्वारा सिंह की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए खालसा ने इसे बेईमान करार दिया और जोर देकर कहा कि कानून और व्यवस्था के मुद्दे और हिंदू-सिख तनाव की कहानी झूठी थी। खडूर साहिब लोकसभा सीट पर जीत के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी और वकील बुधवार को उनसे मिलने के लिए डिब्रूगढ़ जेल गए। बता दें, सिंह ने 4,04,430 मतों के साथ महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनावों में सिंह के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा थे, जिन्हें 2,07,310 वोट मिले थे।

.

.

.