[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
[smartslider3 slider=9].
[smartslider3 slider=10].
[smartslider3 slider=11].
[smartslider3 slider=14].
[smartslider3 slider=15].
[smartslider3 slider=17].
[smartslider3 slider=18].
[smartslider3 slider=19].
Layalpur Khalsa College this department started its work
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उतर भारत के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर शिक्षा, खेलों और पंजाबी सभ्याचार के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान रखता है / इस संस्था का पंजाबी विभाग, साहित्य और सभ्याचार के विकास के लिए समर्पित है /
आज नया सैशन शुरू होने पर इस विभाग ने अपना कार्य शुरू करते हुए लेखक और शिरोमणि पंजाबी लेखक व पुरस्कार के साथ सन्मानित लेखक डॉ. गुरबख्श सिंह भंडाल के साथ रूबरू प्रोग्राम पेश किया गया / इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा और विभाग के मुख्य प्रो. गोपाल सिंह बुटटर ने उनको फूलों का गुलदस्ता और साथ ही एक यादगार चिन्ह देकर सन्मानित किया गया /
डॉ. भंडाल ने इस दौरान प्रोग्राम में विद्यार्थियों और मौजूद कॉलेज के अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए अपने जीवन और साहित्यक सफर के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी / इस दौरान उन्होंने पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए /
इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर समरा ने लेखक की और से कॉलेज और पंजाबी विभाग की गई तारीफ के बारे में कहा कि लायलपुर खालसा कॉलेज पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियत का हमेशा ही शुक्रगुजार रहा है / यहां के विद्यार्थी और अध्यापक देश और विदेशों में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं / उन्होंने यह भी कहा की डॉ. भंडाल लायलपुर खालसा कॉलेज में 1977 के सालों में अध्यापक के रूप में मौजूद रहे और आज हम उनके अमरीका से विशेष तोर पर कॉलेज पहुंचने पर गर्व महसूस कर रहे हैं /
इस मौके पर पंजाबी विभाग के अध्यापक डॉ. सुरिंदर मंड, डॉ. हरजिंदर सिंह शेखों, प्रो. कवलजीत सिंह, प्रो. अमनदीप सिंह, प्रो. गुलजार सिंह, प्रो. गुरजीत कौर, प्रो. वाहिद, प्रो. कुलदीप दुसांझ, प्रो. शरणजीत के इलावा अंग्रेजी विभाग के प्रो. आहूजा संदीप भी हाजिर थे / इस दौरान मंच को संभालने का काम डॉ. सुरिंदर मंड ने निभाया /
Layalpur Khalsa College this department started its work














