PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन,

legendary actor dilip kumar passes away Mumbai

legendary actor dilip kumar passes away Mumbai

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है / काफी समय से सांस लेने में दिक्कत की वजह से वह अस्पताल में बार-बार एडमिट हो रहे थे / उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था / यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली / दिलीप साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं / सायरा दिलीप कुमार का खास ख्याल रख रही थीं और फैंस से लगातार दुआ करने की अपील भी कर रही थीं /

.

.

दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है / सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं / आपको बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था / उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी /

.

.

पिछले साल, दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को कोरोना वायरस के कारण खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी, हालांकि, सायरा बानो ने बताया था कि दोनों भाइयों के निधन की खबर दिलीप साहब को नहीं दी गई थी /

.

.

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था / बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली / एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे / दिलीप कुमार की शुरुआती पढ़ाई नासिक में हुई और बाद में उन्होंने फिल्मों में अभिनय का फैसला किया और 1944 में रिलीज हुई फिल्म ज्वार भाटा से डेब्यू किया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

legendary actor dilip kumar passes away Mumbai