PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

इनोसेंट हार्ट्स के ‘लिटरेरी क्लब’ ने नुक्कड़ नाटिका द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर विद्यार्थियों को किया जागरूक,

Literary Club of Innocent Hearts made students aware through Street Play on 'World No Tobacco Day'

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एक पहल’ के तहत ‘तंबाकू’: एक धीमा ज़हर’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में लिटरेरी क्लब के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को तंबाकू सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों तथा इसके उपयोग से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों तथा उसके निवारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू व धूम्रपान जानलेवा है। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संबंधित क्लब के विद्यार्थियों द्वारा तंबाकू सेवन से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए,

जिन पर स्लोगन लिखकर तंबाकू-सेवन से होने वाली खतरनाक बीमारियों जैसे लिवर-कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुँह का कैंसर आदि के बारे में अन्य छात्रों को भी सचेत किया गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा तंबाकू के सेवन से व्यक्ति के फेफड़ों व शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुँचता है तथा कई तरह की जानलेवा बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।

Latest News

Latest News