PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में बच्चों के अभिभावकों के लिए किया गया मॉर्निंग कन्वर्जेंस कार्यक्रम का आयोजन

Morning convergence program organized for parents of children at Cambridge International School Dasuha Punjab

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में जहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हमेशा ध्यान दिया जाता है, वहाँ समय–समय पर बच्चों के माता–पिता को स्कूल में आमंत्रित करने के लिए अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा ने छठी कक्षा के बच्चों के माता–पिता के लिए ‘ मॉर्निंग कन्वर्जेंस ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसका मुख्य उद्देश्य न केवल बच्चों के माता–पिता को स्कूल में आमंत्रित करना था बल्कि इस कार्यक्रम के द्वारा माता–पिता को उनके बच्चों की प्रतिभा से परिचित भी करवाना था। इस अवसर पर बच्चों ने नाट्य अभिनय, कविता के माध्यम से नृत्य प्रस्तुतिकरण तथा संगीत इत्यादि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अपने बच्चों के आत्मविश्वास तथा उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर सभी अभिभावक बहुत आनंदित हुए।

Morning convergence program organized for parents of children at Cambridge International School Dasuha Punjab

बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल मैनेजमेंट, प्रिंसीपल तथा शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनका धन्यवाद भी किया। स्कूल के प्रिंसीपल श्री ओ.पी. गुप्ता ने सब बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल ही हमें ऐसा मंच प्रदान करता हैं जहाँ पर वाचन कला के माध्यम से बच्चों में आत्म विश्वास की भावना आती है अतÁ जब भी अवसर मिले हमें पढ़ाई के साथ–साथ विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल तथा सी ई ओ श्री राघव वासल ने कहा कि स्कूल बच्चों के माता–पिता और शिक्षकों की निकटता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

Latest News

Latest News