lockdown will not increase in punjab at the moment Punjab Lockdown again after seeing the situation in Punjab after unlock 1.0 Will the gym open Captain clarified position on all these
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों में इजाफा होता ही जा रहा है ऐसे में unlock 1.0 की समय सीमा के खत्म होने के साथ ही बढ़ते कोविड -19 के मामलों को देखते हुए हर तरफ Lockdown दुबारा पंजाब में लग जाने के बारे में चर्चाओं का दौर जारी है /
.ऐसे में आज इन सभी के प्रश्नचिन्हों का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य में फ़िलहाल लॉकडाउन दुबारा नहीं लगाया जाएगा / इस दौरान कैप्टन ने यह भी साफ़ किया कि पंजाब में स्थिति देश के अन्य राज्यों से फ़िलहाल बेहतर है और यहां मौत दर भी कम है /
.उन्होंने कहा कि लॉकडाउन पर फ़िलहाल अभी कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है और एक्सपर्ट्स की राय के बाद ही इस पर आने वाले समय में कोई ऐलान किया जा सकेगा / उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि कोरोना कब जाएगा इसलिए लोगों को और ज्यादा एहितयात बरतने की ज़रूरत है, क्योंकि कोरोना का पीक अभी आया नहीं है आने वाले समय में यह पीक पर होगा /
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में रोजाना 150 कोरोना के केस आ रहे हैं / इसके अलावा पंजाब में अब तक 2 लाख 90 हज़ार टैस्ट किए जा चुके हैं, जो कि नेशनल टेस्टिंग से काफी अधिक हैं / उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार टैस्टों में तेज़ी लाने के लिए 4 नई लेब का निर्माण करवाने जा रही है, इसलिए बाकायदा फंड भी जारी कर दिया गया है उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि जुलाई में नई लैब्स शुरू हो जाएंगी /
वहीं कैप्टन ने लोगों से अपील करते कहा कि यदि खांसी, ज़ुकाम, बदन दर्द जैसी मामूली शिकायत भी होती है तो तुरंत डॉक्टर्स की सलाह लें / उन्होंने कहा कि लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे, जिस कारण कोविड -19 के मामलों में विस्तार हो रहा है / लोग लापरवाही के कारण अस्पताल जाने में देरी कर देते हैं, जिस कारण मौत दर भी बढ़ रही है / कोरोना कब ख़त्म होगा, इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता, इसलिए वह लोगों से अपील करते हैं कि किसी तरह की ढील न इस्तेमाल करें /
.उन्होंने इस दौरान जिम खोलने के फैसले का जवाब देते हुए कहा कि जिम को खोलने का फैसला केंद्र पर हमने छोड़ा है / उन्होंने कहा कि केंद के फैसले के बाद ही पंजाब में जिम खोले जा सकते हैं / आपको यह भी बता दें कि जिम मालिकों द्वारा जिम को खोलने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और उनके घरों का गुजरा सिर्फ जिम पर ही निर्भर है ऐसे में पंजाब सरकार के खिलाफ उनका विरोध लगातार जारी है / आपको यह भी बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में बढ़ते कोरोना के केसों के बावजूद राज्य में सैलून और जिम खोल दिए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
lockdown will not increase in punjab at the moment Punjab Lockdown again after seeing the situation in Punjab after unlock 1.0 Will the gym open Captain clarified position on all these































