PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस परेड से पहले चली गोली, ASI की हुई मौत, फैली सनसनी,

ludhiana asi who participated the independence day parade moga died bullet injuries

PTB Sad न्यूज़ मोगा : स्थानीय आइटीआइ परिसर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को सुबह स्वतंत्रता दिवस के दौरान परेड में हिस्सा लेने वाले एक एएसआइ की खुद की एसएलआर से चली गोली के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक पुलिस अधिकारी तीन बच्चों का पिता होने के साथ वर्ष 1990 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी फोकट में तैनात एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि जिला फिरोजपुर के गांव मल्ला वाल निवासी सोडी सिंह पंजाब पुलिस में वर्ष 1990 में तैनात हुआ था। इन दिनों वह बतौर एएसआइ के पद पर तैनात था जिसकी ड्यूटी टीयर गैस विंग में लगी हुई थी। वह 15 अगस्त समागम में ड्यूटी लगी हुई थी। सोमवार को सुबह करीब 8:30 बजे आइटीआइ परिसर स्थित पुलिस लाइन में अपनी एसएलआर राइफल को साफ कर रहा था।

राइफल को साफ करने से पहले पुलिस अधिकारी ने मैगजीन तो उतार लिया था लेकिन राइफल में लोड हो चुकी गोली के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब वह राइफल को साफ करने लगा तो इसी दौरान अचानक राइफल्स में लोड हुई गोली चल गई, जो उसकी गर्दन के पास लगी। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक दो बेटों और एक बेटी का पिता था। उन्होंने विभागीय आदेशों के अनुसार कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ सतनाम सिंह बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और परिवार को सोचने के उपरांत पूरे विधि-विधान और परंपरा से संस्कार करवाया जाएगा।

Latest News