PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

विवाहिता के विदेश जाने की चाह ने ससुरालवालों का 25 लाख करवाया खर्च, फिर पति से रिश्ता तोड़, प्रेमी संग हुई फरार,

ludhiana girl cheated in laws of rs 25lakh after settled in canada Punjab

ludhiana girl cheated in laws of rs 25lakh after settled in canada Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ श्री माछीवाड़ा साहिब : विवाहिता के कनाडा जाने के सपने को पूरा करने के लिए ससुरालियाें से 25 लाख रुपये खर्च कर भेजा अपनी बहु को विदेश और वहां जाकर फरार हो गई / बताया जा रहा है कि पहले युवक से युवती ने शादी की फिर ससुराल के खर्च पर आइलेट्स की, ससुराल परिवार के खर्च पर कनाडा गई और वहां जाकर पति से रिश्ता रखने से इंकार कर दिया / खुद वहां प्रेमी के साथ रहने लगी /

.

.

थाना माछीबाड़ा की पुलिस ने सतवीर कौर, उसकी मां निर्मल कौर, पिता पुष्पिंदर सिंह और उसके प्रेमी जतिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है / बेटे राजन की काॅलेज में सतवीर कौर नामक युवती से दोस्ती हुई / वह विदेश जाना चाहती थी लेकिन उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी / उसने राजन से कहा कि वह आइलेट्स कर विदेश जाएगी और फिर उसे भी वहां बुला लेगी / उसे विदेश भेजने के लिए पूरा खर्च उसके परिवार को करना होगा / इस बात पर दोनों परिवार सहमत हो गए /

.

.

18 अक्टूबर 2018 को दोनों की शादी कर दी गई / इसके बाद भी लड़की मायके घर में ही रही / उसकी आइलेट्स करवाने, वीजा लगवाने पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किया गया / इसके बावजूद लड़की को कभी ससुराल घर नहीं भेजा गया / पांच दिसंबर 2019 को सतवीर कनाडा चली गई / अप्रैल 2020 में उसने अपने पति राजन को कनाडा बुलाने से इंकार कर दिया /

.

.

उसने कहा कि वह कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है / वह कनाडा में अपने प्रेमी के साथ रहती है / 24 सितंबर 2020 को उसने विदेश से फोन कर उन्हें धमकाया कि अगर कभी कनाडा फोन किया तो वह उन्हें जान से मरवा देगा / थाना माछीबाड़ा के एसएचओ राजेश ठाकुर का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई की जा रही है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें