PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब: स्कूटी से स्कूल जा रही महिला टीचर को ओवरस्पीड टिप्पर ने रौंदा, 4 महीने पहले हुई थी शादी,

ludhiana-school-teacher-tipper-crush-accident-big-sad-news

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में मंगलवार सुबह चंडीगढ रोड पर टिप्पर ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचल दिया। जिसके बाद टीचर सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही। उसके हाथ और पैर पर जांघ पर टिप्पर के टायर चढ़ गए। घायल टीचर का नाम कीर्ति अरोड़ा है। 4 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टिप्पर की रफ्तार काफी तेज थी।

.

.

टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। एक साल से डीसीएम प्रेजिडेंसी स्कूल में पढ़ा रही है। कीर्ति के पति भुवन अरोड़ा ने बताया कि वह फतेहगढ़ मोहल्ले का रहने वाला है। रोजाना की तरह ही उनकी पत्नी कीर्ति घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकली थी। अचानक वर्धमान चौक पर उसका टिप्पर से एक्सीडेंट हो गया। घटना स्थल से लोगों ने फोन कर सूचित किया।

.

.

उसे तुरंत CMC अस्पताल दाखिल करवाया है। कीर्ति जूनियर कक्षाओं को पढ़ाती है। घायल कीर्ति के परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक हाथ का अंगूठा अलग हुआ है। पैर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है। ब्रेन सहित पूरे शरीर की स्कैनिंग होगी। फिलहाल कीर्ति की हालत खतरे से बाहर है। चोटें गंभीर होने के कारण इसका इलाज लंबा चलेगा।

.

.

टिप्पर चालक के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दी जाएगी। घटनास्थल पर थाना पुलिस पहुंची, जिन्होंने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 से सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि टिप्पर के नीचे महिला का खून और मांस के टुकड़े मिले हैं। टिप्पर चालक फरार है, उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।

.

.

.