PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में Chocolate खाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ने के मामले में आया नया मोड़,

new-twist-in-case-of-girl-s-health-deteriorating-due-to-chocolate-patiala

.

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में बीते दिनों पटियाला में एक मामला काफी गर्माता हुआ नजर आया था, जिसमें परिवार द्वारा आरोप लगाए जा रहे था कि डेढ़ साल की बच्ची राबीया की तबीयत चॉकलेट खाने से खराब हुई है। उसे तुरंत डी. एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब दुकानदार भी कैमरे के सामने आया है।

.

.

जिस दुकान को लेकर ये सारा विवाद हुआ था, उस दुकानदार ने कैमरे के सामने आकर यही बात बताई है। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है, उन्होंने हमसे कोई गिफ्ट रैपर नहीं खरीदा और न ही यहां से कोई चॉकलेट ली है। उनके पास जो चॉकलेट थी, जिससे उनकी बच्ची की तबीयत बिगड़ी, वह हमारी दुकान में नहीं बिकती।

.

.

.

दुकानदार ने कहा है कि हमसे लगातार पैसों की मांग की जा रही है और धमकी दी जा रही है कि हम तुम्हारी दुकान नहीं खुलने देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम दुकान खोलते हैं तो वह धरना लगा देते हैं, हमारे अंदर बहुत डर है, हमारा कारोबार ठप्प हो रहा है। वहीं उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

.

.

.