PTB City न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना का चांद सिनेमा क्षेत्र मंगलवार सुबह धमाकों से दहल गया। पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पता चला कि चाइनीज़ पटाखे ले कर जा रहा टैंपो बुड्ढ़े नाले के पुल की छत से टकरा गया।
पटाखे फटने लगे और पूरा इलाका धमाके से गूंज उठा, हालांकि इस दौरान ड्राइवर ने सावधानी बरतते हुए टैंपो को पीछे कर कुछ बचाव भी किया। पुलिस ने टैंपो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना में मंगलवार सुबह चांद सिनेमा के नजदीक एक पटाखों से भरा हुआ टैंपो बुड्ढे नाले के पुल की छत के साथ टकरा गया।
इस कारण पटाखे फट गए और एक बड़ा धमाका हो गया। धमाके की आवाज के साथ इलाके में दहशत फैल गई। नजदीकी लोग हादसे वाली जगह पर पहुंच गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि नजदीकी लोगों में एक बार तो इतना डर बैठ गया कि मानो किसी ने यहां ब्लास्ट किया है।
वहीं ड्राइवर ने सावधानी दिखाते हुए टैंपो को पीछे कर लिया, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस टैंपो में चीन से बने पॉप फुकी पटाखे थे। जिनमें से कुछ पटाखे लगातार फटे और धमाका हुआ। पुलिस ने ड्राइवर गुरजीत सिंह को हिरासत में लिया है।
वहीं पुलिस ने बताया ड्राइवर गुरजीत ने बताया कि वह धूरी स्थित एक गोदाम से पटाखे लेकर आ रहा था। उसे साहनेवाल जाना था। जीटी रोड सड़क से जब बुड्ढे नाले के नजदीक पहुंचा तो उसका बैलेंस बिगड़ गया। उसने चर्च के नजदीक से यू टर्न लेने की कोशिश की, इसके बाद पुल के नजदीक पहुंच गया। जैसे ही वह पुल से नीचे उतर रहा था तो ट्रक का पिछला हिस्सा एक दम पुल की छत से टकरा गया, जिससे बाद ये बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है /





































