PTB Big न्यूज़ छत्तीसगढ़ : महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है / यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने की है / कालीचरण पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई जगह मुकदमे दर्ज किए गए थे /
आपको यह भी बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था /
इसके बाद कालीचरण महाराज के खिलाफ बीते रविवार को रायपुर के टिकरापारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाले बयान देना) और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था /
आपको यह भी बता दें कि कालीचरण महाराज मध्यप्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान में रह रहा था / रायपुर पुलिस ने आज सुबह चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया, देर शाम तक आरोपी को लेकर पुलिस टीम रायपुर पहुंचेगी / रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है /
छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने के बाद उन पर देशद्रोह का केस लगाया गया है / जांच के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 153 ए (1) (ए), 153 बी (1) (ए), 295 ए, 505 (1) (बी) को भी शामिल किया गया है /
इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था / कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है /
हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था / उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था / उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था / मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी… इसके बाद लोगों ने तालियां भी बजाईं /



































