PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शिवसेना के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों ने गुजरात में डाला डेरा, ठाकरे सरकार गिरने की कगार पर, भाजपा में ख़ुशी,

maharashtra politics warm 11 shiv sena mlas reached gujarat uddhav called emergency meeting mumbai Big Political News

PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : महाराष्ट्र में एक बार उद्धव सरकार के सत्ता पलट के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को एमएलसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को झटका दिया और इसके बाद मंगलवार को पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के बागी होने की खबर मिली। इसके साथ ही करीब तीन साल पहले बनी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत अघाड़ी सरकार संकट में आ गई है। अगले कुछ घंटों में महाराष्ट्र में खेल सकता है। सीएम ठाकरे ने आज आपात बैठक बुलाई है वहीं, बागी विधायक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान कर सकते हैं।

शिवसेना के दो दर्जन विधायक एकनाथ शिंदे के साथ सूरत की एक होटल में हैं। शिंदे कल से शिवसेना के संपर्क में नहीं थे। वे महाराष्ट्र में शिवसेना के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में ठाकरे सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं। बताया गया है कि उनकी ठाकरे परिवार से अनबन चल रही है। वे पार्टी प्रमुख व सीएम उद्धव ठाकरे के भी फोन नहीं उठा रहे हैं। शिवसेना के दो दर्जन विधायकों को विमान से सोमवार शाम सूरत ले जाया गया।

बागी विधायक आज दोपहर सूरत में कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। ये विधायक शिवसेना नेतृत्व से नाराज बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि नेतृत्व द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी। सूरत की होटल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शिवसेना में बगावत की खबरों के बीच सीएम ठाकरे ने जहां आज दोपहर अपने पार्टी नेताओं व विधायकों की बैठक बुलाई है, वहीं राकांपा प्रमुख शरद पवार भी अपने निवास पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उधर, महाराष्ट्र के राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। वे आज शाम विपक्ष के राष्ट्रपति प्रत्याशी को लेकर शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने वाले थे। शिवसेना विधायक शिंदे का सत्तारूढ़ पार्टी से संपर्क नहीं होने (unreachable) और महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के आसार को लेकर जब केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘अनरिचेबल’ होने का क्या मतलब है? ऐसी बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में कल बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई थी। 10 सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (MVA) को फिर झटका लगा है। भाजपा ने अकेले पांच सीटें जीत लीं वहीं, शिवसेना व राकांपा ने दो-दो सीटें जीतीं तो कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक सीट आई। राज्यसभा चुनाव के बाद लगातार दूसरी बार एमवीए को झटके से सीएम व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की जमीन खिसकती प्रतीत हो रही है। क्रॉस वोटिंग की आशंका इसलिए गहरा गई है, क्योंकि शिवसेना को अपने 55 विधायकों व समर्थक निर्दलीय विधायकों के बावजूद सिर्फ 52 वोट मिले हैं।

महाराष्ट्र में नवंबर 2019 में ठाकरे के नेतृत्व में राकांपा, कांग्रेस व शिवसेना की साझा सरकार बनी थी। शिवसेना भाजपा की पुरानी सहयोगी थी, लेकिन ठाकरे को सीएम नहीं बनाने से उसने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वहीं 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए 145 विधायक चाहिए। कुछ सीटें रिक्त हैं तो कुछ विधायक जेल में हैं, इसलिए प्रभावी संख्या 285 है। ऐसे में बहुमत के लिए 144 सदस्यों का समर्थन चाहिए। उद्धव ठाकरे सरकार के पास 153 विधायकों का समर्थन है। यदि शिवसेना में फूट पड़ती है तो कांग्रेस के भी कुछ विधायक टूट कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।