.
major road accident in dantewada 15 passengers injured as bus वर्तर्न्स chhattisgarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है / यात्रियों से भरी बस (Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई है / इस हादसे में बस में सवार सभी 15 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं /
..
बालोद नयापार के पास ये हादसा हुआ है / घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है / कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है / हादसे की जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस (Police) मौके पर पहुंची / जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया / हादसा किस वजह से हुआ है ये फिलहाल सामने नहीं आ पाया है / पुलिस मामले की जांच कर रही है /
..
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह यात्रियों से भरी बस कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की ओर जा रही थी / इसी दौरान बालोद नयापारा के पास एक पुलिया में जैसे ही बस पहुंची वो अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर पलट गई / कहा जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में तकरीबन 15 यात्री सवार थे / हादसे में सभी यात्री घायल हो गए हैं /
.घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी / जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई / पुलिस जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया /
.
बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है / बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर भी वारदात के बाद से फरार है / इसकी तलाश की जा रही है / फिलहाल पुलिस आस-पास के ग्रामीण और घायलों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
major road accident in dantewada 15 passengers injured as bus वर्तर्न्स chhattisgarh






































