.
punjab police arrested a person in kasganj uttar pradesh for sending obscene messages and videos on social media to woman mp of congress party
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ कासगंज : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद कासगंज (Kasganj) के एक युवक को पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) की महिला सांसद (Woman MP) को सोशल मीडिया (Social Media) पर अश्लील बातें करने और अश्लील वीडियो भेजना महंगा पड़ गया / अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोपी युवक को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने कासगंज पहुंचकर गिरफ्तार किया है / पंजाब पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई है /
..
जानकारी के मुताबिक आरोपी पंजाब के मिढोर महोली के एसएस नगर में रहने वाली कांग्रेस की महिला सांसद को एक महीने से वाट्सएप पर अश्लील वीडियो और अश्लील मैसेज भेज रहा था / महिला सांसद ने मिढोर महोली कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था / सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद पता चला कि मैसेज और वीडियो भेजने वाला कासगंज शहर के अशोक नगर मोहल्ला का रहने वाला नोइल गुटन है /
.पंजाब पुलिस को आरोपी नोइल गुटन की बीते एक माह से तलाश थी / पंजाब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यहां 24 घंटे से डेरा डाले हुई थी, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी / इस दौरान पंजाब पुलिस आरोपी को तलाश करती रही और उसके आने-जाने तक की जानकारी जुटाती रही /
..
इसके बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी नोइल गुटन को उसके घर से दबोच लिया / पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह ने बताया कि इसकी विवेचना एएसपी सिटी पंजाब कर रहे थे, सर्विलांस के माध्यम से कासगंज के अशोक नगर मोहल्ले से नोइल गुटन नाम के युवक को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab police arrested a person in kasganj uttar pradesh for sending obscene messages and videos on social media to woman mp of congress party






































