PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के एक घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से किया गिरफ्तारी,

manik babbar close to gangster money nasa was also wanted in the famous sehrafield murder case arrested from solan himachal pradesh Jalandhar Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar

जालंधर के बहुचर्चित सेहराफील्ड हत्याकांड में भी वांटेड था गैंगस्टर,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के काला संघिया रोड स्थित विल्ला कॉलोनी के एक घर में फायरिंग करने वाले आरोपी मानिक बब्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोलियां चलाने के बाद वह हिमाचल प्रदेश के सोलन में जाकर छिप गया था। वहां से पुलिस उसे पकड़ लाई। आरोपी पुलिस को जालंधर के बहुचर्चित सेहराफील्ड हत्याकांड में भी वांटेड था। आरोपी से 9MM की पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस और .32 बोर पिस्टल व उसके 2 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।

.

.

.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी मानिक बब्बर के खिलाफ थाना नई बारादरी में कत्ल केस दर्ज है, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मानिक बब्बर दिल्ली गैंगवार में मारे गए गैंगस्टर मनी नासा का भी करीबी साथी था। जिसने जालंधर में सेहराफील्ड हत्याकांड के बाद बब्बर को शरण दी थी। आरोपी नशा तस्करी में भी लिप्त है और उसके खिलाफ थाना आदमपुर में केस दर्ज है। आरोपी अपने साथियों के पास भोपाल, मुंबई, मोहाली व अन्य जगहों पर छिप रहा था। बब्बर हिमाचल प्रदेश के कसौल से चरस लाकर महंगे रेट पर उसे दिल्ली में बेचता था।

.

.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिस घर पर फायरिंग हुई, वहां रहने वाली युवती के साथ मानिक बब्बर के करीबी रिश्ते थे। हालांकि बाद में रिश्ते बिगड़ गए। जिसकी वजह से उसने मंगलवार सुबह युवती के घर पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी बब्बर व उसके साथी अभिमन्यु की पहचान कर केस दर्ज कर लिया। अब बब्बर को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। जिसमें उससे फरार आरोपी अमिभन्यु के ठिकाने का राज उगलवाकर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें