PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के आवास को लगाई आग, तनावपूर्ण हुआ माहौल,

Manipur Violence: Why is violence happening again and again in Manipur when and how will it stop? understand

PTB Big न्यूज़ मणिपुर : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की रात एक बार फिर से हिंसात्मक घटना सामने आई है। इस बार उपद्रवियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के कोंगबा स्थित आवास को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि केंद्रीय मंत्री घटना के समय घर पर नहीं थे।

इससे पहले कुछ उपद्रवियों ने बुधवार को इंफाल पश्चिम के लाम्फेल क्षेत्र में मंत्री नेमचा किपजेन के घर में आग लगा दी थी। किपजेन 2017 से कांगपोकपी निर्वाचन क्षेत्र से मणिपुर विधानसभा की सदस्य हैं।

हिंसा का असर देखें तो कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 42 दिनों से जारी इस हिंसा में अब तक 107 लोग मारे जा चुके हैं। 400 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। जगह-जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। 80 हजार से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़कर कैंप में रहने को मजबूर हैं।

Latest News

Latest News