PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. के डिजाइन विभाग की छात्राओं ने किया मार्किट सर्वे,

market-survey-conducted-by-budding-entrepreneurs-of-design-department-of-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के डिजाइन विभाग की छात्राओं के लिए जालंधर की मार्किट में फैशन एवं टैक्सटाइल संबंधी एक सर्वे आयोजित किया गया। सर्वे के दौरान छात्राएं होलसेलरों, डिस्ट्रीब्यूटरों व उत्पादकों से मिली एवं फैशन वस्तुओं, एक्सेसरीज व अन्य सामान संबंधी जानकारी एकत्र की। उनके साथ फैकल्टी सदस्य श्रीमती गुरदीप कौर व सुश्री रीतिका भी थे।

छात्राओं ने शहर की लोकल मार्किट रैनक बाजार, शेखां बाजार, मीना बाजार तथा प्रसिद्ध शोरूम बी.के. टैक्सटाइल, फैशन हट, किड्स कैंप स्टोर आदि से संबंधित जानकारी एकत्रित की। छात्राओं ने खरीददारों, दुकानदारों व सेल्समैन से नवीनतम ट्रेंड व फैब्रिक के प्रयोग संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस जानकारी से छात्राओं को फैशन की दुनिया के वर्तमान ट्रेंड को समझने में मदद हासिल होगी।

सकारात्मक व नकारात्मक चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रोजैक्ट करने में छात्राओं को सहायता मिलेगी। प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं को एक्सपोजर देना अति आवश्यक है। उन्होंने विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता के प्रयास की सराहना की।

Latest News