PTB News

Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]

रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी, AAP विधायक सहित तीन गिरफ्तार, 90 लाख की रिश्वत लेने के लगे आरोप,

mcd cash ticket aap mla accused taking bribe 90 lakhs three including brother law arrested aam aadmi party delhi aap leader

PTB Big Political दिल्ली : दिल्ली के एमसीडी चुनाव में कैश फॉर टिकट मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक पर 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है / शिकायत के आधार पर एसीबी ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले विशाल पांडेय उर्फ शिव शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया है / विशाल के साथ ही एसीबी ने उसके साथियों ओम सिंह और प्रिंस रघुवंशी को भी गिरफ्तार किया है /

मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि विधायक ने एमसीडी के कमला नगर वार्ड संख्या 69 से आप कार्यकर्ता शोभा खारी को टिकट दिलाने का वादा किया था / इसके लिए 90 लाख रुपयों की मांग की थी / शोभा खारी ने ही एसीबी में शिकायत दी है / उन्होंने बताया कि इसमें से 35 लाख रुपये उसने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दे भी दिए थे / इसके अलावा 20 लाख रुपये उन्होंने वजीरपुर के एमएलए राजेश गुप्ता को भी दिए थे, बाकी के 35 लाख रुपये टिकट मिलने के बाद दिए जाने थे /

बावजूद इसके टिकट की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया / ऐसे में उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए / इसके बाद अखिलेशपति त्रिपाठी के साले ओमसिंह ने उनसे बात की, भरोसा दिया कि जल्द ही उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन शोभा खारी ने एसीबी में शिकायत दे दी / उधर, इस मामले को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है /

शोभा खारी की शिकायत पर एसीबी ने विधायक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया / तय हुआ कि 15-16 नवंबर की रात विधायक पैसे वापस करेंगे / तय समय पर विधायक के साले ओम सिंह, शिवशंकर पांडेय और प्रिंस रघुवंशी यह रकम लेकर शोभा के घर पहुंचे / इधर, एसीबी की टीम एक स्वतंत्र गवाह के साथ यहां पहले से मौजूद थी / इस टीम ने पैसे देते हुए इन तीनों का वीडियो बनाया और मौके से गिरफ्तार कर लिया /

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत के साथ रिश्वत की राशि विधायक को देने का वीडियो भी सौंपा है / इसी साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है / एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक बरामद 33 लाख की रकम MCD चुनाव के लिए टिकट दिलाने के लिए ली गई थी / एसीबी ने पूरी रकम को सीज कर दिया है / अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब टीम पता करने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में कितने लोग और शामिल हैं /

Latest News