PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

NIA मोहाली कोर्ट ने सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख को लेकर उठाया बड़ा कदम,

nia mohali court pasted notice outside sikh for justice chief gurpatwant pannu residence in chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : राष्ट्रिय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोहाली अदालत की तरफ से जारी किए गए नोटिस को सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर की दीवार पर भी चिपकाया गया है। गैरकानूनी गतिविधियों के आरोपों का सामना कर रहा पन्नू वर्तमान में कनाडा के टोरेंटो के बाहरी इलाके में ओकविले में रह रहा है।

अमेरिका और कनाडा में पेशे से वकील गुरपतवंत सिंह पन्नू मूल रूप से अमृतसर के पास के इलाके का रहने वाला है। पन्नू के पिता मोहिंदर सिंह पंजाब राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व कर्मचारी थे। विभाजन के दौरान उनका परिवार पाकिस्तान से खानकोट आ गया था। पन्नू उनके गांव में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां उनके पास कृषि भूमि सहित करोड़ों की संपत्ति है।

बता दें कि पन्नू, विदेशों में रोजगार की पेशकश और नकद राशि का लालच देकर पंजाब के नौजवानों को सार्वजनिक भवनों पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाता है। एसजेएफ के संस्थापकों में से एक गुरपतवंत सिंह एक अंतरराष्ट्रीय वकालत और मानवाधिकार समूह होने का दावा करता है, जो पंजाब में युवाओं को स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए कहता है।

यह संगठन 2013 में तब सुर्खियों में आया, जब 1990 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बराक ओबामा के साथ शिखर दौरान मिलने वाशिंगटन पहुंचे। उस समय पाकिस्तान में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत अमेरिकी अदालतों से सम्मन प्राप्त हुआ।

Latest News