PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

एक ही कमरे में हुआ महिला और पुरुष का मेडिकल टेस्ट,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

डॉक्टर्स को दिया गया कारण बताओ नोटिस, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ भिण्ड : पुलिस भर्ती में कैंडिडेट्स के सीने पर उनकी जाति लिखे जाने के बाद मध्य प्रदेश से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है / इस बार पुलिस भर्ती में महिला और पुरूष कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट भिण्ड जिला अस्पताल में कथित रूप से एक ही कमरे में किया गया / जबकि दोनों के अलग-अलग टेस्ट का प्रावधान है / जिला प्रशासन ने इस संबंध में मिली सूचना पर जांच का आदेश दिया है / इस सिलिसिले में एक डॉक्टर और एक कलर्क को आज निलंबित कर दिया गया /

भिण्ड जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत मिश्रा का कहना है कि, ‘‘हमें ज्ञात हुआ है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के अग्रवाल, सर्जन डॉ. विनोद वाजपेई, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर एस कुशवाहा और इ.एन.टी. विशेषज्ञ डॉ. आर एन राजौरिया और स्त्रीरोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर रेनू शर्मा ने कल मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती के 39 अभ्यर्थियों का कथित रूप से एक ही कमरे में एक साथ मेडिकल जांच किया / इनमें 21 पुरूष और 18 महिलाएं थीं.’’

अजीत मिश्रा ने कहा कि इस सिलसिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डॉ. आर के अग्रवाल और कलर्क देवेन्द्र शर्मा को आज निलंबित कर दिया गया है / शर्मा को इसलिए निलंबित किया गया है क्योंकि उन्हें एक-एक अभ्यर्थी को मेडिकल टेस्ट के लिए कमरे के भीतर भेजना था, लेकिन उसने सभी को एक साथ अंदर भेज दिया / मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ डॉ बी सी जैन को सौंपी गयी है /

भिण्ड जिला अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि अभ्यर्थियों की मेडिकल टेस्ट करने वाले पांच डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है / गौरतलब है कि पुरूष और महिला अभ्यर्थियों की एक ही कमरे में मेडिकल टेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और अस्पताल हरकत में आए हैं /