PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की हनुमान मंदिर में सफाई, गाया भजन, आप पार्टी पर भी बरसे, क्या कुछ कहा,

minister-anurag-thakur-lashed-out-at-aam-aadmi-party-after-cleaning-the-hanuman-temple-complex-connaught-place-see-video

.

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे ‘स्वच्छ तीर्थ स्वच्छता अभियान’ के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध एवं प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में सफाई की और उसके बाद पूजा अर्चना भी की। इस दौरान ठाकुर वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण को लेकर गीत गाते भी नजर आए।

.

.

स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली की हर विधान सभा में मंगलवार को ‘सुंदरकांड’ का पाठ कराने के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान की पूजा में सबका स्वागत है लेकिन इनके कर्म ऐसे हैं कि इनके नेताओं को जेल जाना पड़ा और अब अरविंद केजरीवाल भी ईडी के समन पर नहीं जा रहे हैं।

.

.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कहते थे कि ये भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे, इन्होंने झूठ बोल कर जनता का वोट हासिल किया और आज पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। भ्रष्टाचार के कारण इनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद जेल में हैं और चार बार ईडी का नोटिस आने के बाद भी मुख्यमंत्री केजरीवाल पेश नहीं हुए।

.

.

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है, कट्टर बेईमानों को ईडी के समन से भी दूरी बनाए रखनी पड़ रही है। ठाकुर ने केजरीवाल सरकार द्वारा मस्जिदों के इमामों को दिए जाने वाले मानदेय का नाम लिए बिना उसकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इन्होंने पूरी दिल्ली में पुजारियों को तो कुछ दिया नहीं और बाकी जिनको देना था उनको देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के बयानों की भी तीखी आलोचना की।

.