अमेरिका के मिशिगन कॉलेज एलायंस के प्रतिनिधि मिस्टर जैकब कीले को किया गया आमंत्रित,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजूकेशन अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ–साथ कई सुविधाएँ और कई कार्यक्रम भी समय–समय पर आयोजित करता रहता है, इसी के तहत वासल एजूकेशन ने समय की जरूरतों को समझते हुए तथा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए दस दिवसीय एम यू एन ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया ।
इस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन वासल एजूकेशन के तीनों स्कूल आई वी वाई वल्र्ड स्कूल जालंधर, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा और जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में किया गया था।इस सेशन में कुल 238 विद्यार्थियों ने भाग लिया एम यू एन ट्रेनिंग सेशन के प्रशिक्षक के रूप में अमेरिका के मिशिगन कॉलेज एलायंस के प्रतिनिधि मिस्टर जैकब कीले को आमंत्रित किया गया।

मिस्टर जैकब कीले एक्सेस एमसीए मॉडल यूएन प्रशिक्षक और ऑडीटर हैं।वह मिशिगन कॉलेज एलायंस ह्यएमसीएहृ के लिए मॉडल संयुक्त राष्ट्र सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं। मिस्टर जैकब कीले मेट्रो डेट्रॉइट मॉडल संयुक्त राष्ट्र के सहायक स्टाफ सदस्य और मिशिगन में फ्लिंट पॉवर्स एमयूएन गठबंधन के प्रमुख सलाहकार भी हैं।
ट्रेनिंग सेशन के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिस प्रकार एम यू एन क्या है और विश्व शांति स्थापित करने में इसका क्या महत्व है? क्लाईमेट चेंज अर्थात जलवायु परिवर्तन किस तरह से विभिन्न देशों पर प्रभाव डाल रहा है तथा उससे जीवन कैसे प्रभावित हो रहा है? अंतर्राष्ट्रीय कानून तथा इन कानूनों को लागू करने का तरीका इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बच्चों ने रिसर्च राईटिंग तथा पॉलिसी पेपर राइटिंग करके बहुत सा ज्ञान अर्जित किया।बच्चों ने मिस्टर जैकब कीले के साथ सिमुलेशन को आधार बनाते हुए विभिन्न विषयों पर भाषण देकर अपने विचार प्रकट किए।ट्रेनिंग सेशन के अंत में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सर्टीफिकेटस भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वासल ऐजूकेशन के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल तथा सी ई ओ श्री राघव वासल ने एम यू एन ट्रेनिंग सेशन में भाग वाले छात्रों को शाबाशी दी तथा उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अवसर मिलने पर जरूर भाग लेना चाहिए, क्योंकि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।






































