PTB News

Latest news
UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति नाना पाटेकर को डाक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया गया CPR और सुबह 5:20 बजे थम ... आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्र रुद्र शर्मा ने डब्ल्यूआरपीएफ ओपन स्टेट उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों के लिए नई इलाज तकनीकों पर विशेष सेमिनार आयोजित, HMV में गणित के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन प्रगति एवं अनुप्रयोगों पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, मोदी सरकार में पंजाब राज्य से दो को मिलेगी ख़ास जगह, राघव चड्‌ढा सहित 4 नेता दौड़ में साहिल पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा आम जनता को RBI ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाया रेपो रेट, जानें क्या होगा असर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी के विद्यार्थियों ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ खो-खो प्रति...

के.एम.वी. में आयोजित इंटर-क्लास बिजनेस आइडिया प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन,

kmv-organizes-business-idea-presentation-competition

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर के द्वारा समय-समय पर विभिन्न ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिससे छात्राओं में इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप की भावना को सकारात्मक रूप से पैदा किया जा सके. इसी श्रृंखला में के.एम.वी.- इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल के विमेंतम क्लब के द्वारा छात्राओं के लिए इंटर-क्लास बिजनेस आइडिया प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया.

छात्राओं में एंटरप्रेन्योरशिप की भावना, इनोवेशन की संस्कृति तथा इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल के उद्देश्यों की जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं बेहद प्रतिभाशाली ढंग से कुछ ऐसे बिजनेस आईडियाज़ की प्रस्तुति की जिनसे वह एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भविष्य में भी लाभान्वित हो सकती हैं.

इस प्रतियोगिता में से टीम एंटरप्रेन्योर्स पहले स्थान पर रही. दूसरा स्थान कोको स्ट्रॉ टीम को प्राप्त हुआ जबकि तीसरे स्थान के लिए टीम क्रिएटिव थिंकर्स तथा टीम गोल्डन एरा फ्रेंड्स गैदरिंग को चुना गया. इसके अलावा टीम पीक परफॉर्मरस तथा टीम अजूनीकरम को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उन्हें इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करते रहने के लिए भी प्रेरित किया. उसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. रश्मि शर्मा प्रेसिडेंट, के.एम.वी.- आई.आई. सी. के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में डॉ. नीरज मेनी, डॉ. संदीप सगू तथा श्रीमती चेतना नईयर ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की.

Latest News