PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मोदी जी ने भारत को दिलाई शक्तिशाली और स्वाभिमानी राष्ट्र की पहचान,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Modi ji administered India to recognize powerful and self-respecting nation

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City Political न्यूज़ जालंधर : भाजपा पंजाब के उप प्रधान मोहिंदर भगत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में दुनिया में भारत को एक शक्तिशाली और स्वाभिमानी राष्ट्र के रुप में नई पहचान मिली है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

उन्होंने कहा कि गत चार वर्ष में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के अनुरुप प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान की चिन्ता करते हुए अनेक नई योजनाओं की शुरुआत की है, जिनका लाभ देश के प्रत्येक राज्य, प्रत्येक गांव और प्रत्येक शहर में समाज के हर वर्ग और विशेष रुप से अंतिम पंक्ति के लोगों को मिल रहा है / उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की अवधारणा को अपनी योजनाओं का केंद्र बिन्दु बनाया है / अन्त्योदय से सर्वोदय अथवा सबका उत्थान उनकी योजनाओं का लक्ष्य है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

श्री भगत ने कहा कि देश में गांव-गरीब और किसानों के जीवन में खुशहाली का एक नया दौर शुरु हुआ है / अच्छी सड़कों का बेहतरीन नेटवर्क देश के हर राज्य में तेजी से विकसित हो रहा है / श्री मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है, जो देश और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है / इस योजना में गरीबों को हृदय रोग, किडनी की बीमारी, कैंसर आदि गंभीर व्याधियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपए तक सहायता मिलेगी /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत उन्होंने बैंकों में देश के करोड़ों गरीबों के खाते खुलवाकर उनमें आत्मविश्वास जागृत किया है / प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सिर्फ 12 रूपए के वार्षिक प्रीमियम पर भारत के हर नागरिक को दो लाख रूपए बीमा सुरक्षा दी जा रही है / देश में स्वरोजगार और व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की गई है / इस योजना के तहत युवाओं और छोटे कारोबारियों को बैंकों से आसान शर्तों पर और बिना गारंटी के दस लाख रूपए तक ऋण सुविधा मिल रही है /

[smartslider3 slider=18].

श्री भगत ने पीटीबी न्यूज़ से खास वार्तालाव के दौरान यह भी कहा कि वर्ल्ड बैंक के द्वारा एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस को पीछे करते हुए भारत आज छठी वर्ल्ड की सबसे बड़ी इकॉनॉमी बन गया है / इससे पहले भारत सातवें स्थान पर था और फ्रांस छठे स्थान पर था / उन्होंने कहा कि विश्व बैंक द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दशक भारत ने अपनी जीडीपी में भी दोगुनी वृद्धि दर्ज की है /

[smartslider3 slider=19].

श्री भगत ने उम्मीद जतायी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत जल्द दुनिया के सर्वाधिक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा /

Modi ji administered India to recognize powerful and self-respecting nation