PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में पुल की रेलिंग तोड़ हवा में लटकी रोडवेज की बस, नीचे गिरे चालक और परिचालक, दो सवारियों की हुई मौत,

mohali kurali dera beas and haryana roadways buses collide two passengers dead

PTB Big Accident न्यूज़ कुराली : कुराली शहर से गुजरते नेशनल हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बसों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में महिला समेत दो यात्रियों की माैत हो गई। दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूल गई। ड्राइवर तथा कंडक्टर पुल से नीचे गिर गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं।

हादसा रविवार देर रात करीब पौने एक बजे हुआ। कांगड़ा की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की सवारियों से भरी बस रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से रही डेरा ब्यास की संगत से भरी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान हरियाणा रोडवेज के चालक ने बस को बाई ओर घुमा दिया। इससे हरियाणा रोडवेज की बस रेलिंग तोड़ती हुई पुल के ऊपर हवा में लटक गई। इस दौरान झटका लगने से बस का सामने का शीशा टूट गया और बस चालक एवं कंडक्टर करीब 80 फीट ऊंचाई से पुल की सर्विस लेन पर नीचे गिरकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी विनोद कुमार, डीएसपी अमरप्रीत सिंह, एएसआइ राजिंदर राणा, संजीव कुमार, एसआइ भगतवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में मौके पर चार एंबुलेंस भी पहुंच गईं। उन्होंने राहत कार्य आरंभ करते हुए दोनों बसों के लगभग 15 से 16 घायल पैसेंजर्स को खरड़, पीजीआइ सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया।

इस मामले की जानकारी देते हुए ASI राजिंदर राणा ने बताया कि हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस में सवार घायल बुजुर्ग कुलवंत सिंह एवं रंजना नामक महिला की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की सहायता से पुल से लटक रही हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे खींच बस में सवार पैसेंजर्स को अन्य साधनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

दोनों क्षतिग्रस्त बसों को पुल से नीचे उतार हाइवे को क्लियर करवाया। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस फरीदाबाद जा रही थी और सवारियों के अनुसार चालक बस को लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। थाना सिटी पुलिस ने हरियाणा रोडवेज के घायल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।