.
.
mumbai heavy rain warning waterlogging palghar train cancel diverted
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : मुंबई में रविवार देर रात से लगातार भारी बारिश हो रही है / कई इलाकों में लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं / पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है / रेलवे ट्रेक भी पानी में डूबे हुए हैं / इस बीच, मौसम विभाग ने आज दिन में भी भारी बारिश की चेतावनी और हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है /
.
.
बहरहाल, मुंबई में रात भर की बारिश से तमाम इलाकों में पानी भरा है / लोकल ट्रेन पर असर पड़ा है / स्कूल और दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है / बारिश की वजह से बीएमसी के दावे की पोल खुल गई है / ये मुंबई की नियति है जहां बारिश होते ही जिंदगी डूबने-उतरने लगती है /
#WATCH High tides at Marine Drive. #MumbaiRains pic.twitter.com/WywtefEzro
— ANI (@ANI) July 1, 2019
मुंबई में मॉनसून शबाब पर क्या आया पूरी मुंबई समंदर में तब्दील हो गई / निचले इलाके में जबदरस्त तेजी से पानी भरा और मायानगरी मुंबई त्राहि-त्राहि करने लगी / हर साल जुलाई-अगस्त का महीना आते ही सैलाब से सराबोर हो जाता है / इस साल भी तस्वीर कुछ अलग नहीं है /
.
.
वहीं अंधेरी इलाके का हाल भी कुछ अलग नहीं है, जहां रात भर की बारिश से जिंदगी बेहाल हो गई / चंद घंटे बाद बारिश का पानी घटा जरूर लेकिन मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं / इसी तरह पालघर में भी बारिश के पानी ने इलाके की सूरत बदलकर रख दी / रात भर मुंबई में रुक-रूककर ठहर-ठहरकर बारिश होती रही और इलाके जलमग्न होते रहे /
.
.
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट है / मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है / महराष्ट्र के ठाकुरबाड़ी इलाके में बारिश की वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई तो पुणे की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
mumbai heavy rain warning waterlogging palghar train cancel diverted






































